लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: MP आयशा गुलालाई पर फेंके गए अंडे-टमाटर, PTI चीफ इमरान खान पर पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप

By भारती द्विवेदी | Updated: March 17, 2018 13:07 IST

आएशा के वहां पहुंचने पर महिला कार्यकर्ताओं ने 'गो गुलालाई' के नारे लगाए।

Open in App

लाहौर, 17 मार्च: इमरान खान की पार्टी की नेता रहीं और सांसद आएशा गुलालाई पर एक महिला ने अंडे और टमाटर फेंके हैं। आएशा पर अंडे और टमाटर फेंकने वाली महिला भी इमरान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ की कार्यकर्ता है। आएशा शुक्रवार (16 मार्च) को बहावलपुर में 'सुबा बहावलपुर बहाली तहरीक' (एसबीबीटी) के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थीं।

आएशा के वहां पहुंचने पर महिला कार्यकर्ताओं ने 'गो गुलालाई' के नारे लगाए। वहां पर मौजूद महिला कार्यकर्ता आएशा से नाराज हैं। उनक नाराजगी की वजह है आएशा का इमरान खान पर उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का आरोप लगाना। आएशा पिछले साल अगस्त में इमरान खान की पार्टी छोड़ चुकी हैं। इमरान खान के साल 2013 में भेजे गए एक मैसेज का हवाला देते हुए उन्होंने कहा था कि तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी महिलाओं का सम्मान करने में असफल रहा है। इस साल फरवरी में आएशा ने अपनी नई पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ गुलालाई का ऐलान किया था।

पाकिस्तान: जूता खाकर भी नवाज शरीफ करते रहे भाषण, जामिया नीमिया के पूर्व छात्र ने मारा जूता

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ के चेहरे पर फेंकी गई स्याही, पैगंबर मोहम्मद के बारे में कहा था ऐसा

11 मार्च को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल-एन के सुप्रीमो नवाज शरीफ पर एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया था। नवाज शरीफ पर जूता फेंकने वाला वो शख्स जामिया नीमिया का पूर्व छात्र साथ ही यह तहरीक-ए-लब्बैक या रसूल अल्लाह (TLYR) का सदस्य बताया जा रहा था। 11 मार्च को ही कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे पाकिस्तान के विदेश मंत्री मुहम्मद आसिफ के चेहरे पर एक धार्मिक चरमपंथी व्यक्ति ने स्याही फेंक दी थी।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत