लाइव न्यूज़ :

ताइवान की सीमा में घुसे चीन के लड़ाकू विमान और युद्धपोत, पीएलए ने सैन्य गतिविधियां बढ़ाई, ताइवान भी सतर्क

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 28, 2023 18:00 IST

ताइवान न्यूज ने बताया कि शनिवार (27 मई) सुबह 6 बजे से रविवार (28 मई) सुबह 6 बजे के बीच देश भर में आठ चीनी सैन्य विमानों और 11 नौसैनिक जहाजों को ट्रैक किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देफिर ताइवान की सीमा में घुसे चीन के लड़ाकू विमान और युद्धपोतरक्षा मंत्रालय ने किया ट्रैकचीन ने ताइवान के पास अपनी सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं

नई दिल्ली: अपनी सैन्य ताकत के दम पर ताइवान को डराकर रखने की चीन की कोशिशें लगातार जारी हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि 27 और 28 मई के बीच क्षेत्र में चीनी लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों की गतिविधियां देखी गई हैं।

ताइवान न्यूज ने बताया कि शनिवार (27 मई) सुबह 6 बजे से रविवार (28 मई) सुबह 6 बजे के बीच देश भर में आठ चीनी सैन्य विमानों और 11 नौसैनिक जहाजों को ट्रैक किया गया। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने कहा कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 8 विमानों में से चार ने देश के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) के पूर्वोत्तर क्षेत्र में ताइवान स्ट्रेट मेडियन लाइन को पार किया।

ये पहली बार नहीं है जब चीन ने ऐसी हरकत की हो। इससे पहले बीते 8 से 10 अप्रैल 2023 तक चीन ने ताइवान के तट के पास आक्रामक सैन्य अभ्यास किया था। हाल फिलहाल में चीन ने ताइवान के पास अपनी सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं। 

ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश की सीमा के पास ट्रैक किए गए विमानों में दो सुखोई एसयू-30 लड़ाकू जेट और दो चेंगदू जे-10 जेट लड़ाकू विमान शामिल थे। ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र के दक्षिण-पश्चिम कोने में एक शानक्सी Y-8 पनडुब्बी रोधी युद्धक जेट भी देखा गया था। ताइवान ने पीएलए गतिविधि पर नजर रखने के लिए विमानों, नौसैनिक जहाजों और भूमि आधारित मिसाइलों को भेजकर जवाब दिया।

बता दें कि बीजिंग ने इस महीने अब तक ताइवान के आसपास 304 सैन्य विमान और 131 नौसैनिक जहाज भेजे हैं। चीन ने सितंबर 2020 से ताइवान के आसपास गश्त करने वाले सैन्य विमानों और नौसैनिक जहाजों की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि करके ग्रे ज़ोन रणनीति का उपयोग तेज कर दिया है। 

चीनी आक्रमकता को देखते हुए ताइवान ने भी अपनी तैयारियां पुख्ता करनी शुरू कर दी हैं। हाल ही में ताइवान को अमेरिका से अत्यधुनिक पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम प्राप्त हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार ताइवान अमेरिका से जमीन से दागी जाने वाली पोत रोधी हार्पून मिसाइलें भी खरीदने वाला है।  ऐसा पहली बार होगा जब ताइवान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में सक्षम जमीन आधारित हार्पून मिसाइल मिलने जा रही है। इससे पहले ताइवान ने अमेरिका से युद्धपोत के जरिए दागे जाने वाली हार्पून मिसाइलें खरीदी थीं। 

टॅग्स :Taiwanशी जिनपिंगxi jinpingमिसाइलmissile
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?