लाइव न्यूज़ :

"ताइवान बिकाऊ नहीं है", विदेश मंत्री जोसेफ वू ने एलन मस्क द्वारा ताइवान को चीन का हिस्सा बताने पर लगाई फटकार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 14, 2023 11:21 IST

ताइवान ने अमेरिकी उद्योगपति और सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स'के मालिक एलन मस्क द्वारा ताइवान को चीन का अभिन्न हिस्सा बताने पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि ताइवान बिकाऊ नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देताइवान ने अमेरिकी उद्योगपति और 'एक्स' के मालिक एलन मस्क को लगाई कड़ी फटकारताइवान के विदेश मंत्री ने मस्क द्वारा उसे चीन का हिस्सा बताने पर कहा कि ताइवान बिकाऊ नहीं हैविदेश मंत्री जोसेफ वू ने कहा कि मस्क का दावा कि ताइवान चीन का अंग है, बेहद आपत्तिजनक है

ताइपे: ताइवान ने अमेरिकी उद्योगपति और सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' के मालिक एलन मस्क की बेहद जमकर आलोचना की है। ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने बुधवार देर एलन मस्क द्वारा ताइवान को चीन का अभिन्न हिस्सा बताने पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि ताइवान बिकाऊ नहीं है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार विदेश मंत्री जोसेफ ने मस्क को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि मस्क का दावा कि ताइवान चीन का अभिन्न अंग है, बेहद गलत और आपत्तिजनक हैं।

सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर जोसेफ ने मस्क को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, "एलन मस्क का विचार बीजिंग की तरह है, जिसके तहत वो ताइवान को चीन के साथ फिर से मिलाने की बात कर रहे हैं। उनके दृष्टिकोण से शायद ताइवान चीन के अभिन्न अंग की तरह है लेकिन अमेरिकी फ्लीट ने प्रशांत में बलपूर्वक चीन के जबरन पुनर्मिलन प्रयास को रोका गया है।"

ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने एक्स पर एक पोस्ट में जवाब लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि मस्क चीन से अपने लोगों के लिए एक्स को खोलने के लिए ऐसा कह सकते हैं क्योंकि चीन ने फेसबुक और एक्स जैसे पश्चिमी देश के प्रमुख सोशल मीडिया को ब्लॉक कर दिया है।

वू ने कहा, "शायद उन्हें लगता है कि इस पर प्रतिबंध लगाना एक अच्छी नीति है, जैसे रूस के खिलाफ यूक्रेन के जवाबी हमले को विफल करने के लिए स्टार लिंक को बंद करना पड़ा।"

उन्होंने पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के संक्षिप्त नाम लेते हुए मस्क से कहा, "सुनो, ताइवान चीन का हिस्सा नहीं है और निश्चित रूप से बिकाऊ नहीं है!"

ताइवान की लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार चीन के संप्रभुता के दावों को दृढ़ता से खारिज करती है और उसका मानना है कि केवल ताइवान के लोग ही अपना भविष्य तय कर सकते हैं।

मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है कि एलन मस्क ने अपने बयान से पहली बार ताइवान को नाराज़ किया है। इससे पहले पिछले अक्टूबर में उन्होंने ताइवान को सुझाव दिया था कि वह अपने नियंत्रण कुछ हिस्सा बीजिंग को सौंपकर चीन और ताइवान के बीच तनाव को हल कर सकता है, जिस पर ताइवान ने उस समय भी मस्त को कड़ी फटकार लगाई थी।

टॅग्स :एलन मस्कचीनTaiwanअमेरिकाAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?