लाइव न्यूज़ :

सर्फसाइड इमारत हादसा : बचावकर्मियों ने फिर से तलाश अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: July 5, 2021 19:01 IST

Open in App

सर्फसाइड (अमेरिका), पांच जुलाई (एपी) दक्षिण फ्लोरिडा में 24 जून को ढही इमारत के मलबे में दबे शवों को निकालने के लिए तलाश अभियान फिर से शुरू करने का बचावकर्मियों को आदेश दे दिया गया है।

मियामी-डाडे काउंटी की मेयर डेनिलिया लेवीन कावा ने कहा कि इमारत के बचे हुए हिस्से को भी रविवार को विस्फोट कर गिरा दिया गया। यह पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे योजना के अनुरूप किया गया। करीब 15 घंटे तक तलाश अभियान स्थगित रखे जाने के बाद इसे फिर से शुरू किया गया है।

इसके शीघ्र बाद बचावकर्मियों ने कुछ नये मलबे को हटाना शुरू कर दिया ताकि बचावकर्मी भूमिगत गैरेज के हिस्से में पहुंचने का रास्ता बना सकें।

बचाव कर्मियों को वहां पहुंचने पर मलबे के नीचे मौजूद खाली जगह की स्पष्ट तस्वीर पता चलने की उम्मीद है। वे मलबे में फंसे 121 लोगों की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, बचाव अभियान शुरू होने के बाद से मलबे से एक भी व्यक्ति को जीवित नहीं निकाला जा सका है।

कावा ने कहा, ‘‘आज बचावकर्मी फिर से मलबे में तलाश अभियान चला रहे हैं।’’ मलबे के नीचे दबे भूमिगत गैरेज में पहुंचने के लिए मार्ग बनाया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि इमारत के ढहने के कारणों की जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि सर्फसाइड में 24 जून को 12 मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया था। बचावकर्ताओं को मलबे से अभी तक 24 लोगों के शव बरामद हुए हैं और 121 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां