लाइव न्यूज़ :

सुनीता विलियम्स के अंतरिक्ष में फंसने के पीछे चीन की गलती! रॉकेट फटने से फैला मलबा, अब 6 महीने तक...

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 14, 2024 14:28 IST

Sunita Williams and Barry Wilmore- चीन के ताइयुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से चीन का लॉन्ग मार्च 6A रॉकेट लॉन्च किया गया था जिसमें 18 G60 उपग्रह थे। रॉकेट उपग्रहों को तैनात करने के ठीक बाद फट गया। इससे अंतरिक्ष मलबे के 700 से अधिक टुकड़े बन गए।

Open in App
ठळक मुद्देसुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में फंसे हुए हैं दोनों अंतरिक्ष यात्री कुछ समय के लिए स्पेस में गए थे हो सकता है कि उन्हें अगले 6 महीने तक वहीं रहना पड़े

नई दिल्ली: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में फंसे हुए हैं। दोनों अंतरिक्ष यात्री कुछ समय के लिए स्पेस में गए थे लेकिन अब हो सकता है कि उन्हें अगले 6 महीने तक वहीं रहना पड़े। ये सब मुसीबत आई है चीन की गलती के कारण। 

दरअसल चीन के ताइयुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से चीन का लॉन्ग मार्च 6A रॉकेट लॉन्च किया गया था जिसमें  18 G60 उपग्रह थे। रॉकेट उपग्रहों को तैनात करने के ठीक बाद फट गया। इससे अंतरिक्ष मलबे के 700 से अधिक टुकड़े बन गए। अब यह मलबा सुनीता विलियम्स के लिए तो मुसीबत बन ही गया है साथ ही इसके कारण  1,000 से अधिक उपग्रहों को भी खतरा पैदा हो गया है।

लॉन्ग मार्च 6A रॉकेट पृथ्वी की सतह से 503 मील (810 किलोमीटर) ऊपर फट गया। यह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से ऊपर है।  इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पृथ्वी से 254 मील (408 किलोमीटर) ऊपर है।  अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस घटना का कारण क्या था।

ब्लूमबर्ग की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार चीन इस मलबे की निगरानी कर रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में एक बयान भी जारी किया है। बयान में कहा गया है कि चीन ने आवश्यक उपाय किए हैं और संबंधित कक्षीय क्षेत्रों की बारीकी से निगरानी कर रहा है और डेटा विश्लेषण कर रहा है। इसमें कहा गया है कि चीन बाहरी अंतरिक्ष पर्यावरण की सुरक्षा को बढ़ावा देता है और बाहरी अंतरिक्ष गतिविधियों की दीर्घकालिक स्थिरता बनाए रखता है।

ये पहली बार नहीं है जब चीन के किसा रॉकेट में विस्फोट से अंतरिक्ष में कचरा फैल गया हो। इससे पहले  2022 में इसी तरह की एक घटना की सूचना मिली थी  जब एक और लॉन्ग मार्च 6A रॉकेट में विस्फोट हुआ था। इससे अंतरिक्ष मलबे के 500 से अधिक टुकड़े बन गए।

टॅग्स :नासाचीनअमेरिकाभारतRockets
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?