लाइव न्यूज़ :

सुलीवन ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल से की बात, मजबूत और स्थायी संबंधों पर प्रतिबद्धता दोहराई

By भाषा | Updated: January 28, 2021 08:36 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 28 जनवरी अमेरिका के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवन ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को फोन किया और लोकतंत्र के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित मजबूत एवं स्थायी द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी की राष्ट्रपति जो बाइडन की वचनबद्धता दोहराई। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने एक बयान में कहा, ‘‘सुलीवन ने लोकतंत्र के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित मजबूत एवं स्थायी द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी की राष्ट्रपति जो बाइडन की वचनबद्धता दोहराई।’’

दोनों राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच यह पहली बातचीत थी।

बयान में कहा गया, ‘‘उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में निकट सहयोग को बनाए रखने, क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा कोविड-19 और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों पर सहयोग के लिए नए प्रयासों के महत्व पर चर्चा की।’’

बाइडन के करीबी विश्वासपात्र सुलीवन अब तक आठ देशों के अपने समकक्षों से बात कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

क्रिकेटलगातार 4 हार और जसप्रीत बुमराह ने 5 मैच में नहीं लिए कोई विकेट?, क्या मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नहीं, पूर्व स्टार खिलाड़ी ने खड़े किए सवाल?

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO