लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के अड्डे के पास आत्मघाती विस्फोट, पांच लोग घायल

By भाषा | Updated: December 11, 2019 13:31 IST

विस्फोट कोरियन अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने हुआ, जो लगभग बगराम एयरफील्ड के पास है।’’ उन्होंने कहा कि हमले में घायल पांचों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Open in App
ठळक मुद्देकाबुल में अमेरिकी बगराम वायु सेना अड्डे पर हुआ बम विस्फोट हादसे में लगभग पांच लोग घायल

काबुल में अमेरिकी बगराम वायु सेना अड्डे पर हुए बम विस्फोट में कम से कम पांच लोग घायल हो गए। वहीं पास ही एक निर्माणाधीन अस्पताल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अमेरिका और तालिबान के बीच करीब तीन महीने बाद पिछले सप्ताह शुरू हुई शांति वार्ता के बाद यह हमला हुआ है।

हालांकि, हमले की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है। परवन प्रांत के गवर्नर की प्रवक्ता वाहिदा शाहकर ने कहा, ‘‘विस्फोट कोरियन अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने हुआ, जो लगभग बगराम एयरफील्ड के पास है।’’ उन्होंने कहा कि हमले में घायल पांचों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

'नाटो’ के ‘रिजॉल्यूट सपोर्ट मिशन’ ने कहा कि अमेरिका या उसके सहयोगियों में से कोई हताहत नहीं हुआ है और ‘‘बगराम (सैन्य अड्डा) हमले में पूरी तरह सुरक्षित रहा।’’ बयान में कहा कि हमले का तुरन्त जवाब दिया गया। लेकिन निर्माणाधीन चिकित्सा केन्द्र बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

इस बीच, बगराम जिला गवर्नर अब्दुल शुकूर क्यूदौसी ने हमले मे कम से कम 50 लोगों के घायल होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह एक ‘‘शक्तिशाली’’ कार बम विस्फोट था।

इसके बाद सशस्त्र हमलावरों के साथ लड़ाई भी हुई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 28 नवम्बर को ‘थैंक्सगिविंग’ के मौके पर अचानक उत्तरी काबुल के बगराम पहुंचे थे और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से मुलाकात भी की थी।

टॅग्स :अफगानिस्तानअमेरिकाबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत