लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के राष्ट्रीय चैनल पर प्रदर्शनकारियों ने किया कब्जा, रोका गया प्रसारण, कोलंबो में अमेरिकी दूतावास ने बंद की सेवाएं

By अनिल शर्मा | Updated: July 13, 2022 16:42 IST

श्रीलंका के राष्ट्रीय टीवी चैनल रूपवाहिनी कॉरपोरेशन का प्रसारण बंद हो गया है। बताया जा रहा है कोलंबो में टीवी चैनल के दफ्तर को प्रदर्शनकारियों ने चारों तरफ से घेर लिया है। इस वजह से चैनल का प्रसारण बंद कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास के बाहर जमा हैंगोटबाया राजपक्षे के देश छोड़ने के बाद प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे बने कार्यवाहक राष्ट्रपति

कोलंबोः ऐतिहासिक आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में आपातकाल लागू कर दिया गया। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के बुधवार को देश छोड़कर मालदीव चले जाने के बाद प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को देश का कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति के देश छोड़ने की घटना के बाद उग्र प्रदर्शनकारियों ने फिर से संसद और प्रधानमंत्री कार्यालय का घेराव किया।

इस बीच श्रीलंका के राष्ट्रीय टीवी चैनल रूपवाहिनी कॉरपोरेशन का प्रसारण बंद हो गया है। बताया जा रहा है कोलंबो में टीवी चैनल के दफ्तर को प्रदर्शनकारियों ने चारों तरफ से घेर लिया है। ऐसे में चैनल ने प्रसारण बंद करने का फैसला किया है। ANI ने श्रीलंका की मीडिया के हवाले से एक ट्वीट में कहा कि श्रीलंका का राष्ट्रीय टीवी चैनल रूपवाहिनी कॉरपोरेशन के प्रसारण को रोका गया। कोलंबो में प्रदर्शनकारियों से अपने परिसर के घिर जाने के बाद चैनल ने तत्काल प्रभाव से प्रसारण को रोक दिया। 

उधर, प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है, जहां हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हैं। पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। इसके बावजूद वे अवरोधकों को हटाकर प्रधानमंत्री के कार्यालय में घुस गए। प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने पहले ही कहा है कि वह इस्तीफा देने और सर्वदलीय सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए तैयार हैं।

गौरतलब है कि राष्ट्रपित भवन और पुरानी संसद पर प्रदर्शनकारी पहले ही कब्जा कर चुके हैं। आपातकाल के बाद देश की स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है। 

‘कोलंबो गजट’ समाचार पोर्टल की खबर के अनुसार, प्रदर्शनकारी संसद अध्यक्ष के आवास के आसपास भी एकत्रित हो गए। स्थिति को काबू में करने के लिए सेना को तैनात किया गया है। कोलंबो में अमेरिकी दूतावास ने अगले दो दिनों के लिए एहतियात के तौर पर अपनी सेवाएं बंद कर दी है।

टॅग्स :श्रीलंकाGotabaya Rajapaksa
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारतसंविधान की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका

क्रिकेटश्रीलंकाई क्रिकेटरों की गंदी हरकत, निजी होटल के बाथरूम में चुपके से बना रहे थे महिला डॉक्टरों का वीडियो, हुए गिरफ्तार

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत