लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के मुसलमान नहीं करेंगे हज, आर्थिक तंगी के कारण रद्द किया इस साल मक्का की इबादत का प्लान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: June 01, 2022 6:44 PM

हज के लिए सऊदी से कोटा मिलने के बाद भी श्रीलंका की राष्ट्रीय हज कमेटी, श्रीलंका हज टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग सहित सभी प्रमुख संस्थाओं ने सर्वसम्मती से फैसला किया है कि इस साल श्रीलंका से कोई भी मुस्लिम हज के लिए मक्का की यात्रा नहीं करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका से कोई भी मुस्लिम इस साल हज के लिए मक्का की यात्रा नहीं करेगामौजूदा आर्थिक बदहाली से तंगहाल श्रीलंका के मुस्लिम संगठनों ने हज को इस साल किया मुल्तबीश्रीलंका की कुल 2.2 करोड़ की आबादी है, जिसमें लगभग 10 फीसदी मुसलमान जनसंख्या हैं

कोलंबो: बेहद खराब आर्थिक परिस्थितियों के कारण कर्ज में डूबे श्रीलंका के मुसलमान इस साल हज की यात्रा नहीं करेंगे। इस मामले में जानकारी देते हुए अरब न्यूज ने बताया कि सऊदी अरब सरकार की ओर से साल 2022 में कुल 10 लाख हज श्रद्धालुओं को हज यात्रा के लिए परमिशन दी गई थी, जिसमें से श्रीलंका को 1,585 हज तीर्थयात्रियों का कोटा जारी किया गया था।

हालांकि सऊदी की ओर से कोटा मिलने के बाद भी श्रीलंका की राष्ट्रीय हज कमेटी, श्रीलंका हज टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन और मुस्लिम धार्मिक और सांस्कृतिक मामलों के विभाग सहित सभी प्रमुख संस्थाओं ने सर्वसम्मती से फैसला किया है कि इस साल श्रीलंका से कोई भी मुस्लिम हज के लिए मक्का की यात्रा नहीं करेगा।

इस संबंध में ऑल-सीलोन हज टूर द्वारा मुस्लिम धार्मिक और सांस्कृतिक मामलों के विभाग को लिखे पत्र में कहा गया है, "मौजूदा आर्थिक बदहाली के कारण देश की स्थिति बेहद खराब है, इसलिए इस साल के हज के सफर को मुल्तबी कर दिया जाए।"

वहीं हज टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रिजमी रियाल ने कहा कि देश के सभी हज ऑपरेटरों ने देश के सामने गंभीर डॉलर संकट को देखते हुए सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है। सिंहली बौद्ध बहुल श्रीलंका की कुल 2.2 करोड़ की आबादी में लगभग 10 फीसदी मुसलमान जनसंख्या है।

श्रीलंका के मुस्लिम धार्मिक मामलों के विभाग के तहत आने वाले राष्ट्रीय हज समिति के अध्यक्ष अहकाम उवैस ने कहा, "श्रीलंकाई तीर्थयात्रियों के हज सफर पर अनुमानतः लगभग 10 मिलियन अमरीकी डालर का खर्च आएगा, जिसे मौजूदा समय में किसी भी कीमत पर पूरा नहीं किया जा सकता है।

उवैस ने कहा, "देश जब आर्थिक संकट में फसा हो तो मुसलमान भला कैसे देश की फिक्र किये बिना हज के सफर पर जा सकते हैं, इसलिए इस साल श्रीलंका से कोई मुसलमान हज की यात्रा पर नहीं जाएगा।"

मालूम हो कि साल 1948 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद श्रीलंका सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। देश इस समय भारी विदेशी मुद्रा की कमी से गुजर रहा है, जिसके कारण देश में खाद्य पदार्थों, ईंधन और जरूरी दवाईयों पर भारी संकट आ गया है।

भारत आर्थिक संकट से घिरे श्रीलंका की भरपूर सहायता कर रहा है लेकिन उसके बाद भी श्रीलंका की आर्थिक बदहाली जस की तस बनी हुई है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :श्रीलंकाहज यात्रासऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारफोनपे ने लंकापे के साथ भागीदारी की, श्रीलंका आने वाले सैलानी कर सकेंगे यूपीआई से भुगतान

विश्वCrown Prince of Saudi Arabia Mohammed bin Salman: पाकिस्तान यात्रा कैंसिल!, सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने पीएम शरीफ को दिया झटका

क्रिकेटMatheesha Pathirana On MS Dhoni: 'धोनी मेरे पिता की तरह हैं', इंटरव्यू में बोले मथीशा पथिराना

भारतBJP ने 10 देशों के प्रतिनिधिमंडल के दौरे की बढ़ाई तारीख, आगमन के पीछे ये थी बड़ी वजह

भारततमिलनाडु के नागापट्टिनम से श्रीलंका के बीच यात्री नौका सेवा 13 मई से फिर शुरू होगी, जानिए कितना है किराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिलिए भारतीय पायलट कैप्टन गोपीचंद थोटाकुरा से, जो 19 मई को अंतरिक्ष के लिए भरेंगे उड़ान

विश्वIsrael–Hamas war: शनि लौक का शव मिला, हत्या के बाद अर्धनग्न अवस्था में सड़कों पर घसीटा गया था, गाजा से दो अन्य बंधकों के शव भी बरामद

विश्वLok Sabha Elections 2024: 96 करोड़ 90 लाख लोग वोट देंगे, दुनिया को भारतीय लोकतंत्र से सीखना चाहिए, व्हाइट हाउस सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने तारीफ में बांधे पुल

विश्वRussia-Ukraine War: खार्किव पर रूसी सेना ने पकड़ मजबूत की, 200 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा किया

विश्वपरमाणु युद्ध हुआ तो दुनिया में सिर्फ दो देशों में ही जीवन बचेगा, लगभग 5 अरब लोग मारे जाएंगे, होंगे ये भयावह प्रभाव, शोध में आया सामने