लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका : ईस्टर बम धमाके के मामले में 25 संदिग्धों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

By भाषा | Updated: August 11, 2021 18:30 IST

Open in App

कोलंबो, 11 अगस्त (एपी) श्रीलंका ने वर्ष 2019 में ईस्टर रविवार के दिन गिरिजाघरों और होटलों में किए गए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में 25 संदिग्धों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है जिनपर कुल 23,270 आरोप लगाए गए हैं। यह जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय ने बुधवार को दी। इस हमले में 269 लोगों की मौत हो गई थी।

राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक आरोपपत्र मंगलवार को आतंकवाद रोधी कानून के तहत दाखिल किए गए जिनमें हत्या की साजिश रचने, हमले में सहायता करने और उकसाने, हथियार और गोलाबारूद एकत्र करने और हत्या करने की कोशिश जैसे आरोप लगाए गए हैं।

बयान में कहा गया कि अटॉर्नी जनरल ने मुख्य न्यायाधीश से मामले की सुनवाई के लिए उच्च न्यायालय में तीन सदस्यीय विशेष पीठ गठित करने का अनुरोध किया है ताकि मामले की तेजी से सुनवाई हो सके।

तीन गिरिजाघरों और तीन होटलों को निशाना बनाकर 21 अप्रैल 2019 को किए गए छह सिलसिलेवार धमाकों के लिए दो स्थानीय मुस्लिम समूहों को जिम्मेदार ठहाराया गया है जिन्होंने इस्लामिक स्टेट समूह के साथ गठबंधन का दावा किया था।

एक अन्य आत्मघाती हमलावर चौथे होटल को निशाना बनाने के लिए उसमें दाखिल हुआ था लेकिन धमाका करने में सफल नहीं हुआ था। बाद में अन्य स्थान पर आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'