लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया ने पहले स्वदेशी अंतरिक्ष रॉकेट का किया परीक्षण

By भाषा | Updated: October 21, 2021 15:28 IST

Open in App

सियोल, 21 अक्टूबर (एपी) दक्षिण कोरिया ने अपने पहले स्वदेशी अंतरिक्ष रॉकेट का बृहस्पतिवार को परीक्षण किया, जिसे अधिकारियों ने उपग्रह प्रक्षेपण कार्यक्रम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम करार दिया है।

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि तीन-चरणों वाला नूरी रॉकेट 1.5 टन वजनी पेलोड को पृथ्वी से 600 से 800 किलोमीटर ऊपर कक्षा में ले जाने में सफल हो पाया या नहीं। यह पेलोड स्टेनलेस स्टील और एल्यूमिनियम से बना ब्लॉक है।

प्रक्षेपण के सीधे प्रसारण के फुटेज में नारो अंतरिक्ष केंद्र से 47 मीटर लंबा रॉकेट चमकीली पीली रोशनी के साथ हवा में ऊपर उठता हुआ दिखाई दिया। यह देश का एक मात्र अंतरिक्ष केंद्र है।

इस प्रक्षेपण की निगरानी दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ इन कर रहे थे। हालांकि प्रक्षेपण में एक घंटे का विलंब हुआ क्योंकि इंजीनियरों को रॉकेट के वाल्व जांचने में ज्यादा समय की जरूरत थी। वहीं तेज हवाओं और मौसम की अन्य परिस्थितियों संबंधी चिंता भी थी, जो सफल प्रक्षेपण में बाधा बन सकती थी।

देश की अंतरिक्ष एजेंसी 'कोरिया एयरोस्पेस रिसर्च इंस्टीट्यूट’ के अधिकारियों ने कहा कि इसकी पुष्टि करने में कुछ समय लगेगा कि रॉकेट पेलोड को कक्षा में पहुंचाने में सफल रहा या नहीं। अधिकारियों का कहना है कि यह परीक्षण देश की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण होगा। देश 2030 तक चंद्रमा पर एक यान भेजने की भी योजना बना रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला