लाइव न्यूज़ :

सियोल के लापता मेयर का शव बरामद, छोड़ी वसीयत, लोगों से मांगी माफी, यौन उत्पीड़न का लगा था आरोप

By भाषा | Updated: July 10, 2020 16:16 IST

वसीयत में कहा गया है, ‘‘मैं सभी लोगों से माफी मांगता हूं। मैं हर उस व्यक्ति का शुक्रिया अदा करता हूं जो मेरी जिंदगी में मेरे साथ रहा। मैं अपने परिवार से माफी मांगता हूं क्योंकि मैंने उन्हें केवल दर्द दिया। कृपया मेरे शव का दाह संस्कार किया जाए और उसकी राख मेरे माता-पिता की कब्रों के चारों ओर बिखेर दी जाए।’’

Open in App
ठळक मुद्देपार्क का शव उनके लापता होने के कुछ घंटों बाद शुक्रवार तड़के मिला था। पुलिस ने उनकी तलाश में व्यापक अभियान चलाया था।घटनास्थल से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है लेकिन उन्होंने मौत की वजह का खुलासा करने से इनकार कर दिया।सियोल शहर की सरकार ने शुक्रवार को पार्क की वसीयत का खुलासा किया जो उन्होंने बताया कि उन्हें उनके घर से मिली।

सियोलः दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के दिवंगत मेयर पार्क वोन-सून द्वारा छोड़ी गई वसीयत में कहा गया है कि वह सभी लोगों से माफी मांगते हैं। उन्होंने अपने शव का दाह संस्कार करने को कहा है।

पार्क का शव उनके लापता होने के कुछ घंटों बाद शुक्रवार तड़के मिला था। पुलिस ने उनकी तलाश में व्यापक अभियान चलाया था। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है लेकिन उन्होंने मौत की वजह का खुलासा करने से इनकार कर दिया।

सियोल शहर की सरकार ने शुक्रवार को पार्क की वसीयत का खुलासा किया जो उन्होंने बताया कि उन्हें उनके घर से मिली। टीवी पर दिखाई इस वसीयत में कहा गया है, ‘‘मैं सभी लोगों से माफी मांगता हूं। मैं हर उस व्यक्ति का शुक्रिया अदा करता हूं जो मेरी जिंदगी में मेरे साथ रहा। मैं अपने परिवार से माफी मांगता हूं क्योंकि मैंने उन्हें केवल दर्द दिया। कृपया मेरे शव का दाह संस्कार किया जाए और उसकी राख मेरे माता-पिता की कब्रों के चारों ओर बिखेर दी जाए।’’

पार्क की बेटी ने बृहस्पतिवार दोपहर को पुलिस को फोन कर कहा कि उनके पिता ने घर से निकलने से पहले सुबह ‘‘वसीयत जैसा’’ मौखिक संदेश दिया था। अधिकारियों ने पार्क का पता लगाने के लिए करीब 600 पुलिसकर्मियों और दमकल अधिकारियों, ड्रोन तथा खोजी कुत्तों को लगाया था। राष्ट्रपति मून जेइ-इन की उदारवादी डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य पार्क (64) को 2022 के चुनावों में राष्ट्रपति पद का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा था।

वह यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे थे

वह यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि करीब सात घंटे के सघन तलाशी अभियान के बाद मेयर पार्क वोन-सुन का शव उत्तरी सियोल के पारंपरिक रेस्तरां के पास मिला। पुलिस ने मौत के कारण समेत अन्य कोई विवरण साझा नहीं किया।

तलाशी अभियान का नेतृत्व कर रहे पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुन की बेटी ने बृहस्पतिवार को पुलिस को फोन किया था और कहा था कि उनके पिता लापता हैं। पुलिस ने कहा कि 600 पुलिसकर्मियों और दमकल अधिकारियों, ड्रोन और खोजी कुत्तों को उस स्थान पर तलाशी में लगाया, जहां आखिरी बार उनके मोबाइल फोन का सिग्नल पाया गया था।

उन्होंने कहा कि जब पार्क का फोन मिलाया गया तो वह बंद था। पार्क के कार्यालय ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को कार्यालय नहीं आए और उन्होंने अपने सभी निर्धारित कार्यक्रमों को रद्द कर दिया था। मेयर के लापता होने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। सियोल के स्थानीय चैनल ने खबर दी कि पार्क की एक सचिव ने कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बुधवार रात उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी।

टॅग्स :दक्षिण कोरियाउत्तर कोरियाकिम जोंग उनअमेरिकासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?