लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया:अस्पताल में लगी आग, मरने वालों की संख्या हुई 41, कई दर्जन घायल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 26, 2018 10:19 IST

दक्षिण कोरिया के अस्पताल में लगी आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ और हेलीकॉप्टर पहुंच चुके हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

Open in App

दक्षिण कोरिया के अस्पताल में शुक्रवार (26 जनवरी) को लगी आग में मरने वालों की संख्या 41 हो चुकी है। कई दर्जन लोग घायल हो गये हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार घटना में कई दर्जन अन्य लोग घायल हो गये हैं। ये अस्पताल दक्षिण कोरिया के योनहाप में स्थित है। दक्षिण कोरिया के समय के अनुसार सुबह साढ़े सात बजे आग लगी।

आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ और हेलीकॉप्टर पहुंच गये। राहत और बचाव कार्य जारी है। अस्पताल से काफी मात्रा में धुआँ निकलता देखा गया है। योनहाप न्यूज एजेंसी के अनुसार पाँच मंजिला अस्पताल में नर्सिंग होम भी था। 

दमकल विभाग के प्रमुख चोई मान-वू ने स्थानीय मीडिया को बताया कि आग अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में पहले लगी जिसके बाद पूरी इमारत में फैल गयी। आग लगने के बाद अस्पताल से मरीजों को निकालने का काम शुरू कर दिया गया।

हादसे में अस्पताल और नर्सिंग होम दोनों के रहवासियों को नुकसान पहुंचा है। कुछ मरीजों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी। स्थानीय मीडिया के अनुसार आग लगने के समय सेजान्ग हॉस्पिटल बिल्डिंग नामक अस्पताल में करीब 200 लोग थे।

दक्षिण कोरिया में पिछले एक महीने में ये दूसरा अग्निकांड है जिसमें लोग मारे गये हैं। इससे पहले जेचियोन शहर में एक फिटनेस क्लब में आग लगने से 29 लोगों की मौत हो गयी थी।

जेचियोन में आग लगने के बाद हुई जाँच में पाया गया था कि कल्ब में आपातकालीन स्थिति में बाहर निकलने के लिए जरूरी निकास द्वार कम थे और वहाँ तेजी से आग पकड़ने वाली चीजों भी काफी मात्रा में थी।

फिटनेस क्लब में अवैध रूप से खड़ी की गयी गाड़ियों की वजह से आपातकालीन स्थिति में मदद पहुँचाने वाली गाड़ियों का मार्ग बाधित हुआ था।

टॅग्स :विश्व समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजराइल: पुलिस ने कहा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर चलना चाहिए घूसखोरी के लिए मुकदमा

विश्वमणिशंकर अय्यर को भारत जितना पाकिस्‍तान से है प्‍यार, जमकर की पड़ोसी मुल्क की तारीफ

विश्वसंदिग्ध लिफाफा खोलने के बाद डोनाल्ड ट्रंप की बहू अस्पताल में भर्ती

विश्वरूसः यात्रियों से भरा मॉस्को के पास विमान हुआ था क्रैश, 71 यात्रियों की मौत

विश्वमस्कटः पीएम मोदी ने किए शिव मंदिर के दर्शन, मस्जिद में दुआ मांग भारत के लिए हुए रवाना

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत