लाइव न्यूज़ :

युगांडा में लोगों को सोशल मीडिया चलाने के लिए देने होंगे इतने पैसे

By भारती द्विवेदी | Updated: June 1, 2018 22:01 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युगांडा में 2.3 करोड़ मोबाइल सब्सक्राइबर्स हैं। जिनमें से सिर्फ 1.7 करोड़ ही इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।

Open in App

नई दिल्ली,1 जून: युगांड़ा की संसद में सोशल मीडिया को लेकर एक बिल पास हुआ है। इस नए कानून के मुताबिक अब वहां के लोगों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने के लिए पैसे देने होंगे। फेसबुक, व्हॉट्सएप, ट्विटर या कोई भी सोशल मीडिया ऐप इस्तेमाल करने पर, वहां के लोगों को हर दिन 200 युगांडा सिलिंग यानी तीन रुपए 36 पैसे देने होंगे। युगांडा में ये कानून ठीक एक महीने बाद यानी एक जुलाई से लागू हो जाएगा। युगांडा के राष्ट्रपति  योवेरी मुसवेनी ने सोशल मीडिया के लिए बने कानून का समर्थन करते हुए कहा है- 'इस नए कानून की मदद से सोशल मीडिया पर फैलने वाले अफवाहों में कमी आएगी।' राष्ट्रपति मुसवेनी ने मार्च में ही वित्त मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर सोशल मीडिया कानून पर बात की थी। चिट्ठी में उन्होंने लिखा था कि सोशल मीडिया पर टैक्स लगाने से से देश का हित होगा। साथ ही अफवाहों से निकलने में मदद मिलेगी। लेकिन वित्त मंत्रालय ने चिट्ठी का जवाब देते हुए कहा था कि सोशल मीडिया पर टैक्स ना लगाया जाए क्योंकि इससे लोगों को पढ़ाई में मदद मिलती है।

युगांडा में सोशल मीडिया कानून कैसे लागू होगा, कौन सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा और कौन नहीं इन सभी बातों पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं आलोचकों का मानना है कि सरकार के इस फैसले से अभिव्यक्ति की आजादी पर असर पड़ेगा। 

एक जुलाई से लागू होने वाले नई एक्साइज़ ड्यूटी बिल में कई और तरह के टैक्स को भी शामिल किया गया हैं। जिसमें कुल मोबाइल मनी ट्रांजेक्शन में एक फीसदी का टैक्स अलग से देना होगा। ऐसा में ये माना जा रहा है कि इस तरह के टैक्स की वजह से युगांडा का गरीब तबका प्रभावित होगा।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :सोशल मीडियाफेसबुकट्विटरव्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

ज़रा हटकेWATCH: सेहत से खिलवाड़; कटिहार स्टेशन पर खीरे पर हरा रंग डालते हुए दिखी महिला, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

ज़रा हटकेWATCH: जीत के जश्न में डूबे थे कार्यकर्ता, सामने से आया जनाजा तो सम्मान के साथ दिया रास्ता; बंगाल चुनाव के इस वीडियो के देख करेंगे सलाम

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत