लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में अब तक ओमीक्रोन के 75 मामले सामने आए

By भाषा | Updated: December 28, 2021 22:56 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 28 दिसंबर पाकिस्तान में अब तक कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के कुल 75 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि लोगों से कोविड-रोधी टीकाकरण कराने की अपील की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) ने कहा कि कराची में ओमीक्रोन स्वरूप के सबसे अधिक 33 मामले सामने आए हैं, जहां 13 दिसंबर को इस तरह का पहला मामला दर्ज किया गया था।

एनआईएच ने एक बयान में कहा कि 27 दिसंबर तक पाकिस्तान में ओमीक्रोन के कुल 75 मामले पाए गए, जिनमें कराची में 33, इस्लामाबाद में 17 और लाहौर में 13 मामले शामिल हैं जबकि 12 मामले अंतरराष्ट्रीय यात्रा से संबंधित हैं।

इस बीच, पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 291 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही अब तक देश में संक्रमण के 12,94,031 मामले सामने आ चुके हैं। देश में अब तक कोविड-19 के 28,912 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक