लाइव न्यूज़ :

भारत की आसियान रणनीति में सिंगापुर काफी मददगार : राजदूत

By भाषा | Updated: August 15, 2021 12:40 IST

Open in App

सिंगापुर, 15 अगस्त भारत और सिंगापुर का राजनीतिक नेतृत्व ‘‘अपनी सोच में निकटता से जुड़ा हुआ है’’ और सिंगापुर, भारत की आसियान रणनीति के लिए मददगार है। भारतीय राजदूत ने रविवार को यह बात कही।

भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर डिजिटल तरीके से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उच्चायुक्त पी. कुमारन ने कहा कि सिंगापुर और भारत के बीच उल्लेखनीय ऐतिहासिक संबंध रहा है और दोनों देश कई क्षेत्रों में निकटता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘(दोनों देशों के बीच) लगभग 30 नियमित द्विपक्षीय तंत्र, संवाद और अन्य व्यवस्थाएं हैं...हमारा राजनीतिक नेतृत्व अपनी सोच में निकटता से जुड़ा हुआ है क्योंकि हम सिंगापुर को अपनी आसियान रणनीति के लिए सहायक स्थल के रूप में देखते हैं और अपने व्यापार और निवेश साझेदारी को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करते हैं।’’

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) को इस क्षेत्र के सबसे प्रभावशाली समूहों में से एक माना जाता है, और भारत तथा अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया सहित कई अन्य देश इसके संवाद भागीदार हैं। आसियान के 10 सदस्यों में इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपीन, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमा और कंबोडिया शामिल हैं।

व्यापार और निवेश के साथ-साथ सुरक्षा और रक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ पिछले कुछ वर्षों में भारत और आसियान के बीच संबंधों में तेजी आई है। कुमारन ने कहा कि विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर व्यापक तालमेल है, और भारत तथा सिंगापुर दोनों पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन, राष्ट्रमंडल, हिंद महासागर रिम एसोसिएशन और हिंद महासागर नौसेना संवाद जैसे कई मंचों के सदस्य हैं।

‘आजादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘‘सिंगापुर और भारत के बीच समग्र व्यापार और आर्थिक संबंध हैं और लगातार बढ़ रहे हैं।’’ राजदूत ने कहा कि वित्तीय केंद्र, व्यावसायिक कौशल विकसित करने में उच्च स्तर की सफलता और ‘आसियान’ के बाजार के ज्ञान के मामले में सिंगापुर की क्षमता, भारत की दीर्घकालिक विकास संभावनाओं, भूमि की उपलब्धता और सस्ती मजदूरी पर काम करने के इच्छुक एक बड़े और युवा कार्यबल के साथ पूरकता प्रदान करता है और पारस्परिक लाभ के लिए इसका फायदा उठाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी