लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: जूता खाकर भी नवाज शरीफ करते रहे भाषण, जामिया नीमिया के पूर्व छात्र ने मारा जूता

By स्वाति सिंह | Updated: March 11, 2018 17:05 IST

शरीफ मंच पर कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित करने अभी पहुंचे ही थे, तभी अचानक ऑडियंस में से ही एक व्यक्ति ने बाहर निकलकर उनपर जूता फेंका और मंच पर चढ़कर नारेबाजी करने लगा।

Open in App

इस्लामाबाद, 11 मार्च: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल-एन के सुप्रीमो नवाज शरीफ पर रविवार को एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया। बताया जा रहा है कि यह शख्स जामिया नीमिया का पूर्व छात्र है इसके साथ ही यह तहरीक-ए-लब्बैक या रसूल अल्लाह (TLYR) का सदस्य भी बताया जा रहा है। नवाज शरीफ एक स्कूल के कार्यक्रम में भाषण देने वाले थे उसी दौरान उस व्यक्ति ने उनपर जूता फेंक दिया।

पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट जियो न्यूज के मुताबिक शरीफ मंच पर कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित करने अभी पहुंचे ही थे, तभी अचानक ऑडियंस में से ही एक व्यक्ति बाहर निकलकर उनपर जूता फेंका और मंच पर चढ़कर नारेबाजी करने लगा। यह जूता सीधा जाकर उनकी छाती पर लगा। घटना के बाद में नवाज ने भीड़ को संबोधित किया। हालांकि पुलिस ने व्यक्ति की पहचान कर ली है इसका नाम तलहा मुनव्वर है यह इसी स्कूल में छात्र भी रह चुका है। 

इस घटना के बाद लोगों ने उस व्यक्ति की जमकर पिटाई की। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि मामले में दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ के चेहरे पर फेंकी गई स्याही, पैगंबर मोहम्मद के बारे में कहा था ऐसा

इससे पहले शनिवार को पंजाब में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करने दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री मुहम्मद आसिफ के चेहरे पर एक धार्मिक चरमपंथी व्यक्ति ने स्याही फेंक दी। पहले तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने संदिग्ध व्यक्ति को जमकर पीटा और बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। आसिफ सियालकोट में पीएमएल-एन (PML-N) के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान उनकी बगल में खड़े एक लंबी दाढ़ी वाले व्यक्ति ने विदेश मंत्री के चेहरे पर स्याही फेंक दी। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मी उसे वहां से बाहर ले गए। घटना के बाद आसिफ ने अपना चेहरा साफ करने के बाद अपना भाषण पूरा किया। 

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं