लाइव न्यूज़ :

शिवसेना ने राज्यपाल कोश्यारी को केंद्रीय गृह मंत्रालय का ‘राजनीतिक एजेंट’ बताया

By भाषा | Updated: August 18, 2021 14:58 IST

Open in App

शिवसेना ने राज्य सरकार की अनुशंसा पर राज्यपाल के कोटे से 12 लोगों को विधान पार्षद के सदस्य के तौर पर नामांकन में देरी के मद्देनजर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय का ‘‘राजनीतिक एजेंट” करार दिया। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में एक संपादकीय में कहा गया कि राज्य सरकार ने करीब आठ महीने पहले 12 लोगों के नाम भेजे थे। पार्टी ने तंज कसती हुए टिप्पणियों में कहा, “राज भवन में दाई को शक दूर करना चाहिए कि उसे प्रसव कराने (संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर करने) में कितना समय लगेगा।” संपादकीय में आरोप लगाया गया कि हर कोई खुश था जब कोश्यारी 80 साल की उम्र में सिंहगढ़ किले (पुणे में) पर चढ़ गए थे लेकिन वह “लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक किले को धराशायी करने” की कोशिश कर रहे हैं। इसने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने पहले ही बताया है कि राज्य के मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को कई बार याद दिलाया है लेकिन “वह (कोश्यारी) शायद अपनी बढ़ती उम्र के कारण भूल गए होंगे।” शिवसेना ने आरोप लगाया, “राज्यपाल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के राजनीतिक एजेंट हैं, यह हमारे लिए सबसे आसान परिभाषा है। उनकी मंशा साफ नहीं है क्योंकि वह अपने कोटा से एमएलसी के तौर पर 12 नामों को मंजूरी नहीं दे रहे हैं। वह फाइल पर हस्ताक्षर न करने के लिए साफ तौर पर ‘ऊपर’ से दबाव में हैं।” मराठी दैनिक ने यह भी कहा कि यह राज्य मंत्रिमंडल द्वारा प्रस्तावों पर हस्ताक्षर करना राज्यपाल का “संवैधानिक कर्तव्य” है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतमहाराष्ट्र सरकारी कर्मचारियों पर क्या थोपी जा रही है हिंदी? राज्य कर्मचारियों के लिए नई परीक्षा अधिसूचना से राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ

भारतMaharashtra Council Elections 2026: शिवसेना-यूबीटी उम्मीदवार अंबादास दानवे का समर्थन करेगी कांग्रेस

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं