लाइव न्यूज़ :

ताइवान में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए, सबसे शक्तिशाली भूकंप की तीव्रता 6.1 थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2024 15:32 IST

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी। भूकंप में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन उन दो बहुमंजिला इमारतों को और नुकसान हुआ है, जिन्हें इस महीने की शुरुआत में द्वीप में आए 7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद खाली करा लिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देताइवान में मंगलवार तड़के भूकंप के कई झटके महसूस किए गएसबसे शक्तिशाली भूकंप की तीव्रता 6.1 थीहाल के दिनों में देश में भूकंप के कई झटके लग चुके हैं

नई दिल्ली: ताइवान में मंगलवार तड़के भूकंप के कई झटके महसूस किए गए जिनमें से सबसे शक्तिशाली भूकंप की तीव्रता 6.1 थी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी। भूकंप में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन उन दो बहुमंजिला इमारतों को और नुकसान हुआ है, जिन्हें इस महीने की शुरुआत में द्वीप में आए 7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद खाली करा लिया गया था। उस समय भूकंप के कारण 13 लोगों की मौत हो गई थी और 1,000 से अधिक लोग घायल हुए थे। 

यह ताइवान में पिछले 25 वर्ष में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था और इसके पश्चात भूकंप बाद के सैकड़ों झटके महसूस किये गए। मंगलवार को आए भूकंप को भी उसी कड़ी में माना जा रहा है। यूएसजीएस के अनुसार, मंगलवार को आए 6.1 तीव्रता के भूकंप का केंद्र हुआलियन शहर से 28 किलोमीटर दक्षिण में और 10.7 किलोमीटर की गहराई पर था। आधा दर्जन अन्य भूकंप की तीव्रता 4.5 से लेकर छह दर्ज की गई और ये सभी भूकंप हुआलियन के निकट आए। 

ताइवान के भूकंप निगरानी केंद्र के अनुसार, शुरुआती भूकंप की तीव्रता 6.3 थी। अलग-अलग निगरानी स्टेशन द्वारा दर्ज की गई तीव्रता में मामूली अंतर आम बात है। ताइवान केंद्र के अनुसार, उनमें से सबसे शक्तिशाली भूकंप की तीव्रता 6.0 और 6.3 मापी गई जो सोमवार देर रात क्रमशः दो बजकर 26 मिनट और दो बजकर 32 मिनट पर आए। प्रशासन ने उन लोगों को जिनके घरों को पिछले भूकंप में नुकसान पहुंचा था, के लिए भूकंप बाद के झटकों के कम होने तक अपने घरों से दूर रहने को कहा है। कुछ लोगों ने तब तक घरों से बाहर अपनी कार में रुकने का फैसला किया है। ताइवान में 1999 में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप से 2,400 लोग मारे गए थे। हाल के दिनों में देश में भूकंप के कई झटके लग चुके हैं।

टॅग्स :भूकंपTaiwan
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वEarthquake in America: नेवादा के सिल्वर स्प्रिंग्स में 5.7 की तीव्रता से कांपी धरती, लोगों में दहशत

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो