Taiwan earthquake LIVE: लगातार महसूस किए जा रहे झटके, आधी झुकी इमारत को ढहाने का काम रोका, तीन दन बाद भी 400 से अधिक लोग फंसे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 6, 2024 05:50 PM2024-04-06T17:50:15+5:302024-04-06T17:51:31+5:30

Taiwan earthquake LIVE: पार्क में तीसरे व्यक्ति का शव मिलने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

Taiwan earthquake LIVE Tremors being felt continuously demolition work half building stopped 400 people trapped even after three days | Taiwan earthquake LIVE: लगातार महसूस किए जा रहे झटके, आधी झुकी इमारत को ढहाने का काम रोका, तीन दन बाद भी 400 से अधिक लोग फंसे

file photo

Highlightsप्रसिद्ध स्थल तारोको नेशनल पार्क में बड़े-बड़े पत्थरों के नीचे लोग दब गए। भूकंप के तीन दन बाद भी 400 से अधिक लोग फंसे हुए हैं।अधिकतर लोग तारोको पार्क में एक होटल में हैं।

Taiwan earthquake LIVE: ताइवान में हाल में आए भूकंप के बाद अब भी झटके महसूस किए जा रहे हैं और इस बीच आधी झुकी इमारत को ढहाने का काम रोक दिया गया है। मीडिया में आईं खबरों में यह जानकारी दी गई है। हुआलीन शहर में स्थित लाल रंग की 10 मंजिला इमारत बुधवार को आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप की एक ऐतिहासिक तस्वीर बन गई है। भूकंप के चलते हुआलीन शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर एक प्रसिद्ध स्थल तारोको नेशनल पार्क में बड़े-बड़े पत्थरों के नीचे लोग दब गए। पार्क में तीसरे व्यक्ति का शव मिलने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

छह अन्य लोग लापता हैं। भूकंप के तीन दन बाद भी 400 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। अधिकतर लोग तारोको पार्क में एक होटल में हैं। भूकंप के बाद से सैंकड़ों झटके महसूस किए जा चुके हैं। इनमें से एक झटका शनिवार दोपहर से कुछ देर पहले महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 5.2 मापी गई है।

Web Title: Taiwan earthquake LIVE Tremors being felt continuously demolition work half building stopped 400 people trapped even after three days

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे