लाइव न्यूज़ :

ब्रेक्जिट पर दूसरे जनमत-संग्रह का प्रस्ताव ब्रिटिश संसद में गिरा, अनुपस्थित रहे लेबर पार्टी के सांसद

By भाषा | Updated: March 15, 2019 07:52 IST

ब्रिटेन की संसद ने यूरोपीय संघ से देश के बाहर निकलने की प्रक्रिया (ब्रेक्जिट) को 29 मार्च से आगे ले जाने के पक्ष में गुरुवार को एक प्रस्ताव पारित किया।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद में 20 मार्च को ब्रेक्जिट समझौते पर तीसरी बार वोटिंग का प्रस्ताव रखा गया थासंसद में प्रस्ताव खारिज होने के बाद वे यूरोपीय संघ से थोड़ी मोहलत देने की मांग करेंगे।

लंदन, 14 मार्चः ब्रिटिश संसद ने ब्रेक्जिट को लेकर दूसरा जनमत संग्रह कराने संबंधी संशोधन प्रस्ताव गुरुवार को खारिज कर दिया। प्रस्ताव के पक्ष में 85 सांसदों ने मत दिया जबकि इसके खिलाफ 334 मत आए। मुख्य विपक्षी दल लेबर पार्टी के ज्यादातर सांसद मतदान में अनुपस्थित रहे। संशोधन पर यह मत विभाजन सांकेतिक था। यह प्रस्ताव पारित होने के बावजूद कानूनी रूप से मान्य नहीं होता।

ब्रेक्जिट में और देरी करने के पक्ष में है ब्रिटिश संसद

ब्रिटेन की संसद ने यूरोपीय संघ से देश के बाहर निकलने की प्रक्रिया (ब्रेक्जिट) को 29 मार्च से आगे ले जाने के पक्ष में गुरुवार को एक प्रस्ताव पारित किया। ब्रेक्जिट को लेकर देश में जारी राजनीतिक गतिरोध के बीच यह प्रस्ताव पारित हुआ है। हाउस ऑफ कॉमन्स में ‘ब्रेक्जिट डे’ में देरी से जुड़े इस प्रस्ताव के पक्ष में 412 सांसदों ने जबकि विपक्ष में 202 सदस्यों ने वोट डाला।

हालांकि ब्रेक्जिट में देरी के लिए यूरोपीय संघ के सभी 27 देशों की सहमति की जरूरत होगी। इस बीच यूरोपीय संघ के नेताओं ने संकेत दिया है कि वे ब्रिटेन में जारी राजनीतिक गतिरोध के आधार पर ब्रेक्जिट की तारीख और आगे बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं।

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे यूरोपीय संघ से देश के अलग होने के समझौते को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है।हाउस ऑफ कॉमन्स ने जनवरी में समझौते को नकार दिया था। सांसदों को आयरलैंड की सीमा के लिए व्यवस्था को लेकर चिंताएं थीं। यूरोपीय संघ से छूट हासिल करने के मकसद से ‘‘तकनीकी’’ बातचीत सप्ताहांत में गतिरोध तोड़ने में नाकाम रही थी।

टॅग्स :ब्रेक्जिटब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत