लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रिया के चांसलर और वाइस-चांसलर का रूसी महिला के साथ वीडियो सामने आने के बाद गिर गई सरकार, जानिए पूरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 28, 2019 14:21 IST

ऑस्ट्रियाई फ्रीडम पार्टी के नेता के रूसी लड़की के साथ लीक हुए वीडियो के बाद शुरू हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। इस स्कैंडल की वजह से ऑस्ट्रिया की मौजूदा सरकार गिर गई और ऑस्ट्रियाई चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज की विदाई हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रिया के चांसलर सेबस्टियन कुर्ज के खिलाफ संसद में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। ऑस्ट्रियाई चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज की विदाई हो गई है। संसद के विशेष सत्र में बुलाए गए अविश्वास प्रस्ताव में सेबेस्टियन कुर्ज समर्थन हासिल नहीं कर पाए।

ऑस्ट्रिया में एक रूसी लड़की का वीडियो सरकार के लिए मुसीबत बन गया है। वीडियो के कारण एक सरकार को जाना पड़ा। 

ऑस्ट्रियाई फ्रीडम पार्टी के नेता के रूसी लड़की के साथ लीक हुए वीडियो के बाद शुरू हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। इस स्कैंडल की वजह से ऑस्ट्रिया की मौजूदा सरकार गिर गई और ऑस्ट्रियाई चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज की विदाई हो गई।

रूसी लड़की के साथ ऑस्ट्रियाई फ्रीडम पार्टी के नेता के लीक हुए वीडियो के बाद शुरू हुआ हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबस्टियन कुर्ज के खिलाफ संसद में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। इस स्कैंडल की वजह से ऑस्ट्रिया की मौजूदा सरकार गिर गई है। 

ऑस्ट्रियाई चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज की विदाई हो गई

ऑस्ट्रियाई चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज की विदाई हो गई है। संसद के विशेष सत्र में बुलाए गए अविश्वास प्रस्ताव में सेबेस्टियन कुर्ज समर्थन हासिल नहीं कर पाए। उनके पूर्व सहयोगी फ्रीडम पार्टी और विपक्षी दल सोशल डेमोक्रेट्स ने अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया था। 

ऑस्ट्रियाई राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वेन डेर बेलन ने मौजूदा वाइस चांसलर हर्टविग लॉगर को अंतरिम नेता नियुक्त किया है। दरअसल ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब जर्मन मीडिया में एक वीडियो पब्लिश हुआ था। यह वीडियो गुपचुप तरीके से 2017 में स्पेन के द्वीप इबिसा में रिकॉर्ड किया गया था। 

यह 2017 में देश के अंदर हुए चुनाव से पहले का वीडियो है। जर्मन मीडिया में प्रसारित इस वीडियो के फुटेज में यह नजर आ रहा है कि फ्रीडम पार्टी के नेता और जर्मनी के मौजूदा सरकार में वाइस चांसलर रहे हेनिज क्रिश्चियन स्टार्के अपनी ही पार्टी के अहम नेता जोहान्ना गुडेनस के साथ बात कर हैं।

इस वीडियो में दोनों नेता एक रूसी महिला के साथ बैठे और ड्रिंक्स लेते भी देखे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये महिला किसी रूसी बिजनेसमैन की भतीजी है। इस वीडियो में स्टार्के उस महिला से ऑस्ट्रियाई समाचार पत्र कोरेनेन जिटुंग में बड़ी हिस्सेदारी खरीदकर फ्रीडम पार्टी की मदद करने की अपील कर रहे हैं और इसके बदले में मदद देने की बात कर रहे हैं। 

इस वीडियो को किसने शूट किया है, इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन इसके सामने आने के कुछ ही घंटों के बाद कुर्ज ने स्टार्के को हटाने का फैसला लिया। स्टार्के को अपने पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा।  इसके बाद फ्रीडम पार्टी के दूसरे मंत्रियों ने भी इस्तीफ़ा दे दिया और इसके बाद से बाद सरकार अल्पमत में आ गई। ऑस्ट्रियाई पीपल्स पार्टी के प्रमुख सेबेस्टियन कुर्ज, आस्ट्रिया के ऐसे पहले चांसलर बन गए हैं, जिनकी सरकार अविश्वापस प्रस्ताव में गिर गई है। 2017 में वह महज 31 साल की उम्र में ऑस्ट्रिया के चासंलर बने। 

विपक्षी दलों ने दो अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था- एक तो कुर्ज के खिलाफ था और दूसरा सरकार के खिलाफ

संसद के अंदर विपक्षी दलों ने दो अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था- एक तो कुर्ज़ के ख़िलाफ़ था और दूसरा सरकार के ख़िलाफ़ और ये दोनों अविश्वास प्रस्ताव पास हो गए। हालांकि यूरोपीय संघ के रविवार को हुए चुनाव में कुर्ज़ को करीब 35 प्रतिशत मत मिले थे, लेकिन यह समर्थन सरकार बचाने के लिए नाकाफ़ी साबित हुआ। 

इसके साथ ही भ्रष्टाचार के एक मामले पर उनकी सरकार गिर गई। डिप्टी स्पीकर डोरिस बुयर्स ने कहा, ''विपक्षी सोशल डेमोक्रेट्स की ओर से लाया गया प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है। इसलिए वह संसद का विश्वास हार गए हैं।'' कुर्ज की कंजर्वेटिव पीपुल्स पार्टी की रविवार को यूरोपीय चुनाव में बड़ी जीत के एक दिन बाद उन्हें यह झटका लगा है।

संसद की विशेष बैठक के दौरान कुर्ज और उनकी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ। इस दौरान आधे से अधिक सांसदों ने अपना समर्थन वापस ले लिया। बतौर चांसलर उनका कार्यकाल सबसे छोटा रहा है। साथ ही कुर्ज युद्ध के बाद के दौर में ऑस्ट्रिया के पहले नेता हैं, जिन्हें अविश्वास प्रस्ताव में हार मिलने के बाद पद छोड़ना पड़ा है।     

 

 

 

 

 

 

टॅग्स :ऑस्ट्रियारूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं