लाइव न्यूज़ :

'अमेरिका में स्कूल खुलने से बढ़ेगा कोरोना फैलने का खतरा'

By भाषा | Updated: July 13, 2020 05:33 IST

शिक्षा सचिव बेट्सी डेवोस ने फॉक्स न्यूज चैनल पर कहा कि बच्चों को स्कूल भेजना आवश्यक है। डेवोस ने कहा, “हम जानते हैं कि बच्चों के लिए स्कूल जाना, सीखना, शिक्षकों के साथ रहना वास्तव में जरूरी है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नेंसी पेलोसी ने कोरोना वायरस संकट के दौरान स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को खोलने के ट्रंप प्रशासन के निर्णय का रविवार को विरोध किया।पेलोसी ने कहा कि कक्षाओं को पुनः शुरू करने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

वाशिंगटनः अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नेंसी पेलोसी ने कोरोना वायरस संकट के दौरान स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को खोलने के ट्रंप प्रशासन के निर्णय का रविवार को विरोध किया। पेलोसी ने कहा कि कक्षाओं को पुनः शुरू करने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है। कुछ दिन पहले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह स्कूलों को खोलने के लिए राज्यों पर दबाव बनाएंगे। 

सीएनएन को दिए एक साक्षात्कार में पेलोसी ने कहा, “स्कूलों को दोबारा खोलने से कोरोना वायरस के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। वे स्कूल खोलने के लिए विज्ञान और शासन व्यवस्था की अनदेखी कर रहे हैं। यदि सीडीसी के दिशा निर्देश हैं तो उनका पालन किया जाना चाहिए।” 

हालांकि शिक्षा सचिव बेट्सी डेवोस ने फॉक्स न्यूज चैनल पर कहा कि बच्चों को स्कूल भेजना आवश्यक है। डेवोस ने कहा, “हम जानते हैं कि बच्चों के लिए स्कूल जाना, सीखना, शिक्षकों के साथ रहना वास्तव में जरूरी है। पूरी तरह से स्कूल खोलने का अर्थ है कि बच्चे वापस आएंगे और अगर चार परिवार अपने बच्चों को सप्ताह में पांच दिन स्कूल भेजना चाहते हैं तो यही एक उपाय है।” 

उन्होंने कहा, “मुद्दा यह है कि बच्चे फिर से पूरी तरह पढ़ाई और सीखना कब से शुरू करें और हम यह कैसे सुनिश्चित करें कि उनकी सालभर की पूरी पढ़ाई का नुकसान न हो? हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जब भी संभव हो और जैसे भी संभव हो वे कक्षा में वापस आएं और पढ़ाई पूरी तरह चालू हो।” 

पेलोसी ने कहा कि डेवोस की टिप्पणी गलत है और अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए की गई है। उन्होंने कहा, “हम सभी चाहते हैं कि हमारे बच्चे स्कूल जाएं। शिक्षक, बच्चे और माता पिता भी चाहते हैं। लेकिन उन्हें सुरक्षित माहौल में जाना चाहिए। प्रशासन को अपनी विफलताओं का कोई मलाल नहीं है जिसके कारण स्थिति यहां तक पहुंची है।” डेवोस ने फॉक्स न्यूज पर कहा कि ऐसे आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं जिनसे यह पता चले कि बच्चों का स्कूल जाना खतरनाक है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत