लाइव न्यूज़ :

हज के दौरान लोगों को ‘स्लीपिंग पॉड’ मुहैया कराएगा सऊदी अरब, वो भी बिल्कुल फ्री!

By भाषा | Updated: August 18, 2018 11:40 IST

कल से शुरू हो रही छह दिन की हज यात्रा के लिए पश्चिमी शहर मीना में ऐसे स्लीपिंग पॉड लगाए जा रहे हैं। हज पर आने वाले लोग इन पॉड में निशुल्क आराम कर सकते हैं।

Open in App

मक्का, 18 अगस्त: जापान के कैप्सूल होटलों की तर्ज पर सऊदी अरब ने कल से शुरू हो रहे हज में शामिल होने वाले तीर्थयात्रियों के लिए स्पीपिंग पॉड का इंतजाम किया है। सऊदी अरब की परमार्थ संस्था ‘हाजी एंड मुतमेर गिफ्ट चैरिटेबल एसोसिएशन’ के प्रमुख मंसूर अल-आमेर ने इन स्लीपिंग पॉड्स का अनावरण किया।

कल से शुरू हो रही छह दिन की हज यात्रा के लिए पश्चिमी शहर मीना में ऐसे स्लीपिंग पॉड लगाए जा रहे हैं। हज पर आने वाले लोग इन पॉड में निशुल्क आराम कर सकते हैं। हज के अवसर पर मीना शहर में करीब 20 लाख मुसलमानों के जुटने की संभावना है। अल-आमेर ने बताया कि उनकी संस्था 18 से 24 कैप्सूल लगाने की सोच रही है।

फाइबर ग्लास से बने इन स्लीपिंग पॉड्स की लंबाई तीन मीटर से भी कम है और ऊंचाई करीब एक मीटर है। इसमें एक गद्दा, चादर, एसी और बड़ा सा आईना लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि एक तीर्थयात्री को पॉड में तीन घंटे तक आराम करने की अनुमति होगी। यह सभी पॉड जापान से आयात किये गये हैं। प्रत्येक पॉड की कीमत करीब 1,114 डॉलर है।

टॅग्स :हज यात्रासऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल