लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच सनथ जयसूर्या ने भारत संग पीएम मोदी का व्यक्त किया आभार, राजनीति में शामिल होने को लेकर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 7, 2022 14:02 IST

श्रीलंका में आर्थिक संकट जारी है। इस बीच श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या ने भारत को श्रीलंका का बड़ा भाई बताते हुए कहा कि हम भारत सरकार और पीएम मोदी के आभारी हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देजयसूर्या ने कहा कि हमारे लिए मौजूदा परिदृश्य के कारण जीवित रहना आसान नहीं है।उन्होंने कहा कि इस स्थिति से देश की जनता कई महीनों से गुजर रही है।

कोलंबो:श्रीलंका इस समय सबसे बदतर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। देश में विदेशी मुद्रा की कमी के कारण ईंधन और रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की किल्लत हो गई है। प्रतिदिन 12 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। इस बीच श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या का भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। जयसूर्या ने भारत को श्रीलंका का बड़ा भाई बताते हुए कहा कि हम भारत सरकार और पीएम मोदी के आभारी हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए जयसूर्या ने कहा कि हमारे लिए मौजूदा परिदृश्य के कारण जीवित रहना आसान नहीं है। हम भारत और अन्य देशों की मदद से इससे बाहर निकलने की उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से देश की जनता कई महीनों से गुजर रही है। जयसूर्या ने कहा कि इस स्थिति से देश की जनता का गुजरना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह से वो जीवित नहीं रह सकते हैं। यही वजह है कि लोगों ने विरोध करना शुरू किया। गैस की कमी के साथ घंटों बिजली की आपूर्ति भी नहीं है। 

वहीं, सनथ जयसूर्या ने उन अफवाहों पर भी विराम लगाया, जिसमें कहा जा रहा था कि वो जल्द ही राजनीति में शामिल होने वाले हैं। जयसूर्या ने कहा कि उनका ऐसा कोई प्लान नहीं है। एएनआई से बात करते हए कहा, " नहीं, मैं राजनीति में नहीं जाना चाहता हूं। लेकिन कुछ महीनों से देश में जो हो रहा है, वो सही नहीं हो रहा है। यही कारण है कि मैं जनता के समर्थन को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करता हूं।"

टॅग्स :सनथ जयसूर्याश्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारतसंविधान की रक्षा में अधिवक्ताओं की भूमिका

क्रिकेटश्रीलंकाई क्रिकेटरों की गंदी हरकत, निजी होटल के बाथरूम में चुपके से बना रहे थे महिला डॉक्टरों का वीडियो, हुए गिरफ्तार

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो