लाइव न्यूज़ :

रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी की हालत अब भी गंभीर, जर्मनी के अस्पताल में चल रहा उपचार, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

By भाषा | Updated: August 24, 2020 20:22 IST

बर्लिन की पुलिस और खुफिया अधिकारियों को चेरिते अस्पताल में तैनात किया गया है। इसी अस्पताल में नवेलनी का उपचार चल रहा है। चांसलर एंजेला मर्केल ने निजी तौर पर देश की तरफ से सहायता की पेशकश की थी जिसके बाद उन्हें शनिवार को जर्मनी लाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देनवेलनी की प्रवक्ता स्टेफिन सीबर्ट ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जाहिर सी बात है कि उनके आगमन पर एहतियाती उपाए किए गए हैं। रूस के डॉक्टरों ने सोमवार को कहा कि दो प्रयोगशालाओं में उनके नमूनों की जांच में जहर का कोई अंश नहीं मिला।विमान की आपात लैंडिंग के बाद उन्हें ओम्सक शहर में एक अस्पताल में ले जाया गया।

बर्लिनः रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी की हालत अब भी गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है। कथित तौर पर जहर दिए जाने के कारण उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें बर्लिन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनकी सुरक्षा के मद्देनजर बर्लिन की पुलिस और खुफिया अधिकारियों को चेरिते अस्पताल में तैनात किया गया है। इसी अस्पताल में नवेलनी का उपचार चल रहा है। चांसलर एंजेला मर्केल ने निजी तौर पर देश की तरफ से सहायता की पेशकश की थी जिसके बाद उन्हें शनिवार को जर्मनी लाया गया था।

नवेलनी की प्रवक्ता स्टेफिन सीबर्ट ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जाहिर सी बात है कि उनके आगमन पर एहतियाती उपाए किए गए हैं। यह ऐसे मरीज के उपचार की बात है, जिन्हें जहर दिए जाने की आशंका है।’’ पूर्वी यूरोप के मामलों के लिए जर्मनी सरकार के समन्वयक डिर्क वीसे ने सरकारी प्रसारक ‘जेडीएफ’ से कहा, ‘‘उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। उन्हें बेहतर से बेहतर उपचार मुहैया कराया जा रहा है।’’ नवेलनी के समर्थकों का मानना है कि उन्हें दी गयी चाय में जहर मिला दिया गया था और उनकी गंभीर स्थिति तथा जर्मनी भेजने में देरी के लिए रूस की सरकार जिम्मेदार है।

 हालांकि, रूस के डॉक्टरों ने कहा है कि जांच में जहर का कोई अंश नहीं मिला है। सरकार की ओर से आरोपों पर टिप्पणी नहीं की गयी है। नवेलनी की प्रवक्ता किरा यरमायश ने बताया कि उनकी टीम ने पिछले सप्ताह एक आपराधिक जांच शुरू करने का अनुरोध किया था लेकिन सोमवार तक रूस की जांच कमेटी ने इस पर कोई कार्रवाई शुरू नहीं की। मॉस्को में विपक्षी नेता और नवेलनी के करीबी सहयोगी इलया याशिन ने सोमवार को वीडियो के जरिए एक बयान में रूस की जांच एजेंसियों से मामले की छानबीन करने का अनुरोध किया।

उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की संलिप्तता का भी पता लगाने को कहा है । नवेलनी को शनिवार को साइबेरिया से जर्मनी लाया गया। उनके आगमन के बाद अस्पताल की प्रवक्ता मैनुएला जिंगल ने कहा कि उनकी कई सारी जांच की जा रही है और नतीजे का विश्लेषण करने तक डॉक्टर उनकी बीमारी या उपचार के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। नवेलनी की पत्नी यूलिया नवेलनाया रविवार को उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंची लेकिन उन्होंने संवादाताओं से बात नहीं की।

पुतिन के मुखर आलोचक नवेलनी की तबीयत बृहस्पतिवार को साइबेरिया से मॉस्को आने के दौरान बिगड़ गयी और विमान की आपात लैंडिंग के बाद उन्हें ओम्सक शहर में एक अस्पताल में ले जाया गया। रूस के डॉक्टरों ने सोमवार को कहा कि दो प्रयोगशालाओं में उनके नमूनों की जांच में जहर का कोई अंश नहीं मिला।

टॅग्स :रूसजर्मनीसंयुक्त राष्ट्रअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत