लाइव न्यूज़ :

30 वर्षीय मॉडल ने किया दावा, रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन भाड़े के हत्यारों से कराना चाहते हैं मर्डर

By भाषा | Updated: September 19, 2018 18:29 IST

रूस के पूर्व डबल एजेंट सर्जेई स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया मार्च महीने में घातक जहर ‘नोविचोक’ की वजह से जिस कस्बे में अचेत हो गये थे।

Open in App

लंदन, 19 सितंबर (भाषा) व्लादीमिर पुतिन के शासन की आलोचना करने वाली एक रूसी मॉडल ने बुधवार को दावा किया कि रूस के राष्ट्रपति ने उसे दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के सैलिसबरी कस्बे में एक इतालवी रेस्तरां में जहर देकर मरवाने की कोशिश की। इस कांड में एक पूर्व रूसी जासूस और उसकी बेटी को जहर दिया गया था।

रूस के पूर्व डबल एजेंट सर्जेई स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया मार्च महीने में घातक जहर ‘नोविचोक’ की वजह से जिस कस्बे में अचेत हो गये थे, उसे दोनों के बीमार होने की खबरों के बाद रविवार को विल्टशायर पुलिस ने घेर लिया।

पुलिस ने रविवार की घटना के नोविचोक वाली घटना से तार जुड़े होने की बात से इनकार किया है, वहीं 30 वर्षीय मॉडल अन्ना शेपिरो ने ‘द सन’ अखबार से कहा कि उसे और उसके पति को इस संदिग्ध जहर से निशाना बनाने की कोशिश की गयी थी।

उसने अखबार से कहा, ‘‘पुतिन के गुर्गों ने मुझे निशाना बनाया। वे मुझे मारना चाहते थे क्योंकि मैं पुतिन का विरोध करती हूं।’’ 

जासूसी प्रकरण में रूस के ब्रिटेन और अमेरिका जैसे  देशों से कूटनीतिक सम्बन्ध भी प्रभावित हुए हैं।

ब्रिटेन ने एक जासूस को ज़हर देने के आरोपों को बाद कई रूसी राजनयिकों को देश से जाने का आदेश दे दिया था। 

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं