लाइव न्यूज़ :

रूस ने रात भर में 67 ड्रोन हमले किए, यूक्रेन का पलटवार, 58 ड्रोन को मार गिराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2024 17:36 IST

Russia-Ukraine War: यूक्रेन की संसद वेरखोव्ना राडा के बाहर सड़क पर एक ड्रोन के मलबे की तस्वीरें ली गईं। यूक्रेन की संसदीय प्रेस सेवा ने पुष्टि की है कि ड्रोन के टुकड़े पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद भवन को कोई नुकसान नहीं हुआ है।55 लोग मारे गए और 328 अन्य घायल हो गए।अन्य हमले में सात लोगों की मौत हो गयी थी।

Russia-Ukraine War: रूस की तरफ से लगातार की जा रही बमबारी के बीच शनिवार को यूक्रेन में दर्जनों हमलावर ड्रोन को मार गिराया गया। यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रात भर में देश के ऊपर 67 ड्रोन हमले किये गये तथा राजधानी कीव सहित देश भर के 11 क्षेत्रों में हवाई सुरक्षा तंत्र को सक्रिय किया गया। उसने कहा कि 58 ड्रोनों को मार गिराया गया तथा तीन अन्य को इलेक्ट्रॉनिक हथियार प्रणालियों द्वारा नष्ट कर दिया गया। यूक्रेन की संसद वेरखोव्ना राडा के बाहर सड़क पर एक ड्रोन के मलबे की तस्वीरें ली गईं। यूक्रेन की संसदीय प्रेस सेवा ने पुष्टि की है कि ड्रोन के टुकड़े पाए गए हैं।

लेकिन कहा कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है और संसद भवन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। यह बमबारी यूक्रेन में एक सप्ताह से जारी लंबी दूरी से किये जा रहे हमलों के बाद हुई है, जिसमें मंगलवार को पोल्टावा शहर में यूक्रेनी सैन्य अकादमी और अस्पताल पर मिसाइल हमला भी शामिल है, जिसमें 55 लोग मारे गए और 328 अन्य घायल हो गए।

वहीं लवीव में बुधवार को हुए एक अन्य हमले में सात लोगों की मौत हो गयी थी। इस बीच, कीव ने रूस के खिलाफ अपने हमले जारी रखे। शनिवार को वोरोनिश के रूसी सीमा क्षेत्र में, गवर्नर अलेक्जेंडर गुसेव ने कहा कि ड्रोन हमले से आग लग गई और विस्फोट हुआ। सोशल मीडिया पर लिखते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ओस्ट्रोगोज्स्की जिले में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई है और कई गांवों को खाली करा दिया गया है। 

टॅग्स :यूक्रेनरूसरूस-यूक्रेन विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत