लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine Crisis: खारकीव में रूस ने फिर किया हमला, चार की मौत और कई घायल, राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले-लगभग 6000 रूसी सैनिक ढेर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2022 17:53 IST

Russia-Ukraine Crisis: रूसी सेना ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव के मुख्य चौराहे ‘फ्रीडम स्क्वेयर’ तथा अन्य असैन्य ठिकानों पर हमला किया जिससे पूरा शहर थर्रा उठा।

Open in App
ठळक मुद्देकीव के अहम स्थलों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई।रूस ने हताहतों की कुल संख्या जारी नहीं की है, लिहाजा इस आंकड़े की पुष्टि नहीं की जा सकी है।करीब 40 मील के काफिले में रूस के टैंक और अन्य सैन्य वाहन कूच कर रहे हैं।

Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन के खारकीव शहर में रूस ने फिर से हमला कर दिया। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को रूसी हमलों से देश के पवित्र धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई।

वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि दर्जनों लोग हताहत हुए हैं। ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक वीडियो में लगभग 15 लाख की आबादी वाले रणनीतिक खारकीव में क्षेत्र के सोवियत-युग के प्रशासनिक भवनों और आवासीय क्षेत्रों में विस्फोट होते दिखाई दिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि रूसी सैनिक ‘यूक्रेनी इतिहास को मिटाने’ की कोशिश कर रहे हैं। फेसबुक पर साझा किए गए एक भाषण में जेलेंस्की ने कीव में नरसंहार के शिकार लोगों की याद में बने स्मारक स्थल ‘बाबी यार’ पर हुए रूसी हमले की कड़ी निंदा की। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, “यह मानवता से परे है। इस तरह के मिसाइल हमले का मतलब है कि कई रूसियों के लिए हमारा कीव पूर्ण रूप से विदेशी है।

वे हमारी राजधानी, हमारे इतिहास के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। उन्हें हमारे इतिहास, हमारे देश और हम सभी को मिटाने का आदेश मिला है।” जेलेंस्की ने दुनियाभर के यूक्रेनी और रूसी आर्थोडॉक्स द्वारा पवित्र माने जाने वाले कीव के अहम स्थलों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई।

उन्होंने सवाल किया, “अगर बाबी यार को भी नहीं बख्शा गया तो आगे क्या होगा? कौन-सी ‘सैन्य वस्तुएं, नाटो के ठिकाने’ रूस के लिए खतरा हैं? सेंट सोफिया कैथेड्रल, लावरा, एंड्रयू चर्च का क्या होगा?” यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दावा किया कि पिछले बृहस्पतिवार को हमला शुरू होने के बाद से लगभग 6,000 रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। हालांकि, रूस ने हताहतों की कुल संख्या जारी नहीं की है, लिहाजा इस आंकड़े की पुष्टि नहीं की जा सकी है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादअमेरिकाव्लादिमीर पुतिनवोलोदिमीर जेलेंस्कीसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं