लाइव न्यूज़ :

बेलारूस की धरती पर तैनात होंगे रूसी परमाणु हथियार, एक बार फिर तनाव चरम पर जाने की आशंका

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 26, 2023 20:22 IST

जी-7 की बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को एफ-16 लड़ाकू विमान देने के संकेत दिए थे। अब रूसी परमाणु हथियार बेलारूस की धरती पर तैनात करने के पुतिन के दांव को अमेरिका और पश्चिमी देशों पर दबाव बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस और यूक्रेन के बीच पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से जंग जारी हैअब रूसी परमाणु हथियार बेलारूस की धरती पर तैनात कर सकते हैं पुतिनबेलारूस सरकार के साथ रूस ने किए समझौते पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से जंग जारी है। इस युद्ध से पूरी दुनिया प्रभावित हुई है। हालांकि जंग के रुकने के कोई आसार फिलहाल नहीं दिख रहे हैं। इस बीच रूस ने एक ऐसा कदम उठाया है जिससे तनाव नए सिरे से भड़क सकता है।

रूसी समाचार एजेंसी 'तास' ने बताया है कि रूस ने गुरुवार, 25 मई को बेलारूस सरकार के साथ क्षेत्र में सामरिक परमाणु मिसाइलों की तैनाती को औपचारिक रूप देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसका मतलब ये होगा कि रूसी परमाणु हथियार बेलारूस की धरती पर भी तैनात होंगे जो पश्चिमी देशों के लिए एक बड़ा खतरा हो सकता है।

बेलारूसी रक्षा मंत्रालय ने भी बताया है कि रूस और बेलारूस के रक्षा मंत्रियों, सर्गेई शोइगू और विक्टर ख्रेनिन ने गुरुवार को बेलारूसी क्षेत्र में रूसी परमाणु हथियारों को तैनात करने की प्रक्रियाओं को परिभाषित करने वाले दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।

इस दौरान बेलारूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने जोर देकर कहा कि रूस और बेलारूस द्वारा किए गए उपाय सभी मौजूदा अंतरराष्ट्रीय कानूनी दायित्वों के अनुसार ही हैं। दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने वर्तमान सैन्य और राजनीतिक स्थिति और दोनों देशों के बीच सैन्य और तकनीकी सहयोग के मुद्दों पर भी चर्चा की। इससे पहले, 25 मार्च को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि बेलारूसी पक्ष के अनुरोध पर वह बेलारूस में सामरिक परमाणु हथियारों को तैनात करेगा। 

बता दें कि जारी जंग में अमेरिकायूक्रेन के पक्ष में है और उसने यूक्रेन को घातक हथियार भी मुहैया कराए हैं। हाल ही में यूक्रेन को अमेरिकी पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली प्राप्त हुई। अमेरिकी पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली को  दुनिया की सबसे उन्नत वायु रक्षा प्रणालियों में से एक माना जाता है। ये आसमान से आने वाले किसी भी खतरे को भांप सकती है। पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली से किसी भी मिसाइल और लड़ाकू विमान को हवा में ही मार गिराया जा सकता है। पैट्रियट को दुनिया के सबसे खतरनाक मिसाइल डिफेंस सिस्टम में से एक माना जाता है। 

इसके अलावा जापान में हुई जी-7 की बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को एफ-16 लड़ाकू विमान देने के संकेत भी दिए थे। अब रूसी परमाणु हथियार बेलारूस की धरती पर भी तैनात करने के पुतिन के दांव को अमेरिका और पश्चिमी देशों पर दबाव बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

टॅग्स :रूसयूक्रेनBelarusव्लादिमीर पुतिनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?