लाइव न्यूज़ :

रूस: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 'कार्डियक अरेस्ट' से फर्श पर गिरे, टेलीग्राम चैनल का दावा, क्रेमलिन ने किया खंडन

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 24, 2023 16:51 IST

रूस में जनरल एसवीआर टेलीग्राम चैनल ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि रविवार शाम में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कथित तौर पर "कार्डियक अरेस्ट" का हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देटेलीग्राम चैनल का दावा, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हुआ कथित तौर पर "कार्डियक अरेस्ट"चैनल का दावा है कि पुतिन को उनके बेडरूम में फर्श पर गिरा हुआ पाया गयाहालांकि क्रेमलिन अधिकारियों द्वारा टेलीग्राम चैनल के किये सारे दावों का खंडन किया गया है

मॉस्को: रूस में जनरल एसवीआर टेलीग्राम चैनल ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि रविवार शाम में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कथित तौर पर "कार्डियक अरेस्ट" का हुआ था। टेलीग्राम चैनल एसवीआर को अक्सर रूसी नेता पुतिन के बिगड़ते स्वास्थ्य के बारे में बारे में रिपोर्ट प्रकाशित करने के लिए जाना जाता है।

हालांकि जनरल एसवीआर टेलीग्राम चैनल ने अपने दावों की पुष्टि किए बिना यह भी कहा है कि पुतिन के सामने उपस्थिति बॉडी डबल्स द्वारा भी ऐसा किया जा सकता है। चैनल के अनुसार डॉक्टरों ने इलाज के लिए राष्ट्रपति पुतिन को उनके आधिकारिक निवास के भीतर एक गहन सुविधा कक्ष में स्थानांतरित किया है।

वैसे पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर चैनल के दावे की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई और दूसरी तरफ क्रेमलिन ने भी चैनल की रिपोर्ट को गलत बताते हुए खारिज कर दिया है। वहीं एसवीआर टेलीग्राम चैनल ने अपने दावे में कहा, "डॉक्टरों ने पहले ही निर्धारित कर लिया था कि राष्ट्रपति पुतिन को कार्डियक अरेस्ट हुआ है, जिसके बाद डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया गया। जिसके कारण बेहोश हो चुके पुतिन को होश में लाया गया।"

इस पूरे मसले में दिलचस्प बात यह है कि क्रेमलिन के अधिकारी लगातार 71 साल के रूसी राष्ट्रपति पुतिन की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर हमेशा इनकार करते रहे हैं।

वहीं टेलीग्राम पोस्ट में पुतिन की बीमारी के बारे में बात करते हुए कहा गया है कि उनसे आवास पर तैनात सुरक्षा अधिकारियों ने उनके शयनकक्ष से शोर और गिरने की आवाज़ सुनी। सुरक्षा अधिकारियों ने पुतिन को बेडरूम के फर्श पर एक उलटी हुई मेज के पास भोजन और पेय के साथ पाया।

चैनल का दावा है कि बीमार राष्ट्रपति पुतिन को जरूरी उपचार के लिए तुरंत उनके आवास के भीतर बने एक विशेष रूप से सुसज्जित कमरे में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें आवश्यक चिकित्सा सहायता दी। पुतिन की हालत अभी "स्थिर" है लेकिन वो लगातार चिकित्सकीय निगरानी में हैं।

हालांकि, क्रेमलिन अधिकारियों ने राष्ट्रपति पुतिन के स्वास्थ्य के बारे में लग रही सारी अटकलों को खारिज कर दिया है और कहा है कि वह पूरी तरह से फिट हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने उन सभी अटकलों का भी खंडन किया कि राष्ट्रपति पुतिन बॉडी डबल्स का उपयोग कर रहे थे।

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनरूसMoscow
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत