लाइव न्यूज़ :

खशोगी की हत्या के बाद बिगड़ रहे हैं सऊदी अरब व तुर्की के संबंध, बहिष्कार की मांग तेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2019 13:04 IST

लंबे समय से भूराजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे दो सुन्नी मुस्लिम दिग्गजों के रिश्ते इस्तांबुल में स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में खशोगी की हत्या के बाद और तनावपूर्ण हुए हैं। इस घटना के बाद वली अहद (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान की वैश्विक स्तर पर छवि धूमिल हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपत्रकार की हत्या के बाद से राष्ट्रवादियों और सरकार समर्थक मीडिया द्वारा तुर्की का बहिष्कार करने की मांग बढ़ती जा रही है।कई मीडिया घरानों ने हाल ही में ‘‘ तुर्की मत जाओ ’’ और ‘‘ तुर्की सुरक्षित नहीं है ’’ की हेडलाइन्स का इस्तेमाल भी किया है।

‘वॉशिंगटन पोस्ट’ के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बाद सऊदी अरब तथा तुर्की के संबंध और बिगड़ते जा रहे हैं। तेल-समृद्ध सऊदी अरब में ‘हॉलीडे मैग्नेट’ तुर्की का बहिष्कार करने की मांग बढ़ती जा रही है।

लंबे समय से भूराजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे दो सुन्नी मुस्लिम दिग्गजों के रिश्ते इस्तांबुल में स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में खशोगी की हत्या के बाद और तनावपूर्ण हुए हैं। इस घटना के बाद वली अहद (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान की वैश्विक स्तर पर छवि धूमिल हुई थी।

हर वर्ष हजारों सऊदी पर्यटक तुर्की जाते हैं। लेकिन पत्रकार की हत्या के बाद से राष्ट्रवादियों और सरकार समर्थक मीडिया द्वारा तुर्की का बहिष्कार करने की मांग बढ़ती जा रही है। इससे तुर्की की संभवत: पहले से ही प्रभावित अर्थव्यवस्था और बेहाल हो रही है।

कई मीडिया घरानों ने हाल ही में ‘‘ तुर्की मत जाओ ’’ और ‘‘ तुर्की सुरक्षित नहीं है ’’ की हेडलाइन्स का इस्तेमाल भी किया है। वहीं अल-अरबिया चैनल सहित कई ने अंकारा में सऊदी दूतावास से, पासपोर्ट चोरी की बढ़ती घटनाओं और क्षुद्र अपराध को लेकर आधिकारिक चेतावनी भी जारी की है।

सऊदी अरब के इस रुख का असर भी होता नजर आ रहा है क्योंकि तुर्की के पर्यटन मंत्रालय का कहना है कि 2019 के शुरुआती पांच माह के दौरान, पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में सऊदी अरब से आने वाले पर्यटकों की संख्या में 30 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है।

संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार विशेषज्ञ एग्नेस कालामार्ड ने सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में उचित कार्रवाई नहीं करने के लिए अमेरिका की आलोचना की है। कालामार्ड ने इस मामले की स्वंतत्र जांच के बाद खशोगी की मौत को सऊदी सरकार द्वारा कराई गई सुनियोजित हत्या बताया था। 19 जून को जारी अपनी रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने अमेरिका से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कालामार्ड ने यहां कहा, 'चुप्पी से काम नहीं चलेगा। इस मामले पर बोलना जरूरी है। उससे भी ज्यादा कार्रवाई करने की जरूरत है। अमेरिका के पास इसका अधिकार भी है और उसे वह सब करना चाहिए जो जरूरी है।'

सऊदी प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान के मुखर आलोचक और वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकार खशोगी की पिछले साल अक्टूबर में इस्तांबुल स्थित सऊदी वाणिज्य दूतावास में हत्या कर दी गई थी। अभी तक उनका शव बरामद नहीं हो सका है। खशोगी की हत्या में प्रिंस सलमान का हाथ होने के आरोप लगते रहे हैं।

गौरतलब है कि कालामार्ड ने भी अपनी रिपोर्ट में प्रिंस सलमान के खिलाफ पुख्ता सुबूत होने का दावा किया है। उन्होंने सऊदी अरब की सरकार पर इस मामले को दबाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। सऊदी सरकार इन आरोपों से इन्कार करती रही है।

टॅग्स :जमाल खशोगीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं