लाइव न्यूज़ :

रूस में कोरोना वायरस के कारण जुलाई में रिकॉर्ड संख्या में लोगों की मौत : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: August 28, 2021 21:31 IST

Open in App

मास्को, 28 अगस्त (एपी) रूस की सांख्यिकी एजेंसी की एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि जुलाई माह में कोरोना वायरस के कारण रिकॉर्ड संख्या में लोगों की मौत हुई। रोस्सटेट एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया कि जुलाई में कोविड-19 से पीड़ित 50,421 लोगों की मौत हुई। इससे पहले कोरोना वायरस के कारण सर्वाधिक 44,435 लोगों की मौत दिसंबर में हुई थी। हालांकि एजेंसी की ओर से कहा गया कि इनमें से 38,992 की मौत सीधे कोरोना वायरस के कारण हुई, 5,206 लोगों की मौत के कारण कोरोना वायरस के अतिरिक्त भी थे। 4,844 लोगों की मौत की वजह वायरस नहीं था। रिपोर्ट में कहा गया कि जुलाई के अंत तक रूस में कोरोना वायरस के कारण कुल 2,15,265 लोगों की मौत हुई जो राष्ट्रीय कोरोना वायरस कार्य बल द्वारा बताए गए आंकड़े 1,80,840 से अधिक है। रूस में कोविड रोधी टीकाकरण अन्य देशों के मुकाबले पीछे है। अगस्त माह के मध्य तक देश की 14.6 करोड़ की आबादी में से केवल चौथाई आबादी को टीके की कम से कम एक खुराक लगी जबकि 20 प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं