लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी रुपये में भी रिकॉर्ड गिरावट, 192.20 रुपये का हुआ एक अमेरिकी डॉलर

By अनिल शर्मा | Updated: May 12, 2022 15:18 IST

गौरतलब है कि डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में भी रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इस हफ्ते दूसरी बार रिकॉर्ड निचले स्तर 77.55 पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर नई ऊंचाई पर पहुंच गया गुरुवार को इंटरबैंक बाजार में ग्रीनबैक 192.20 रुपए के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया पाकिस्तानी रुपये में डॉलर के मुकाबले लगभग नौ प्रतिशत की गिरावट आई है

इस्लामाबादः  12 मई को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट जारी रही। गुरुवार को इंटरबैंक बाजार में ग्रीनबैक 192.20 रुपए के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया जो पिछले दिन 190.20 के करीब था। चेज मैनहट्टन बैंक के ट्रेजरी हेड असद रिजवी ने बताया कि पाकिस्तानी रुपये में डॉलर के मुकाबले लगभग नौ प्रतिशत की गिरावट आई है।

असद रिजवी ने वेब-आधारित वित्तीय डेटा और एनालिटिक्स पोर्टल - मेटिस ग्लोबल को बताया कि यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के समय से डॉलर के मुकाबले रुपए में लगातार गिरावट दर्ज की गई है।  उन्होंने आगे बताया कि रूसी आक्रमण के परिणामस्वरूप आर्थिक मंदी और उच्च तेल की कीमतों ने भारतीय रुपये सहित अन्य मुद्राओं और त्वरित मुद्रास्फीति को भी प्रभावित किया है। और आनेवाले समय में इसमें कोई राहत नजर नहीं आ रही है। गौरतलब है कि डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए की कीमत 77.55 रुपया हो चुका है।

डॉलर के मुकाबले रुपये के इस फ्रीफॉल को देश के उच्च आयात बिल के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा 1 अरब डॉलर की किश्त जारी करने में देरी के लिए भी जिम्मेदार ठहराया गया है।

बुधवार को डॉन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बढ़ती विनिमय दर ने अर्थव्यवस्था को झकझोर कर रख दिया है। मुख्य रूप से आयात में अनियंत्रित वृद्धि और निर्यात में वृद्धि की अपेक्षाकृत धीमी गति के कारण रुपया अपना मूल्य खो रहा था। यह व्यापार घाटे में भी दिखाई दिया, जो जुलाई-अप्रैल में 39 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

मुद्रा विशेषज्ञों और डीलरों को डर है कि आने वाले दिनों में रुपया और तेजी से गिरेगा, जब तक कि कहीं से भी आमद सामने नहीं आती। उनका कहना है कि स्थानीय मुद्रा के दिन-प्रतिदिन के अवमूल्यन से गंभीर दहशत जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। करेंसी डीलर जफर पराचा ने स्थिति को 'खतरनाक' करार दिया है और आशंका जताई है कि डॉलर की बढ़ती मांग को देखते हुए ग्रीनबैक का मूल्य जल्द ही 200 रुपये तक पहुंच सकता है।

इस बीच, फॉरेक्स एसोसिएशन ऑफ पाकिस्तान के अध्यक्ष मलिक बोस्तन ने कहा कि इंटरबैंक बाजार खुले बाजार की तुलना में अधिक अस्थिर है जिसकी वजह से डॉलर की मांग में वृद्धि हुई थी। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हज के लिए जाने के इच्छुक व्यक्ति सऊदी रियाल की कमी के कारण डॉलर खरीद रहे थे और इसके परिणामस्वरूप खुले बाजार में भी डॉलर के मूल्य में वृद्धि हुई। लेकिन, उनका मानना ​​था कि ग्रीनबैक की मांग में यह वृद्धि कम थी।

उधर, आयातक और कराची चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल्ला जकी ने रुपये में रिकॉर्ड गिरावट से होने वाली कठिनाइयों के बारे में बात करते हुए कहा कि आयातित वस्तुओं की कीमत बढ़ गई है और अंतत: उपभोक्ताओं को इसके परिणाम भुगतने होंगे।

टॅग्स :पाकिस्तानडॉलरअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं