लाइव न्यूज़ :

रानिल विक्रमसिंघे ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद, कहा- भारत ने मुश्किल समय में जीवनदान दिया

By शिवेंद्र राय | Updated: August 3, 2022 15:38 IST

लंबे समय तक राजनीतिक उथल पुथल से जूझ रहे श्रीलंका में नई सरकार का गठन हो गया है। आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने मुश्किल समय में मदद मुहैया कराने के लिए भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका ने मदद के लिए भारत को शुक्रिया कहारानिल विक्रमसिंघे ने संसद में जताया भारत का आभारश्रीलंका को भारत ने 3.5 बिलियन डॉलर की क्रेडिट और करेंसी-स्वैप सहायता दी है

कोलंबो: श्रीलंका में नई गठित सरकार के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने भारत को मदद के लिए शुक्रिया कहा है। श्रीलंकाई संसद में दिए गए अपने भाषण के दौरान रानिल विक्रमसिंघे ने कहा, “भारत जो हमारा सबसे करीबी पड़ोसी है, इस आर्थिक स्थिति में उनकी की गई मदद के बारे में में बाताना चाहता हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत सरकार ने हमें जीवनदान दिया है। मैं खुद और अपने लोगों की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी, भारत सरकार और वहां के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं।”

बता दें कि आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को भारत ने  3.5 बिलियन डॉलर की क्रेडिट और करेंसी-स्वैप सहायता दी है। इसके अलावा बीते कुछ महीनों में भारत ने श्रीलंका को ईंधन, खाद्य और जरूरी दवाओं से भरे कई जहाज भेजे हैं। केंद्र सरकार के अलावा तमिलनाडू की  राज्य सरकार ने भी श्रीलंका को खाद्य पदार्थ और दवाइयां सहायता के तौर पर भेजी हैं।

पिछले हफ्ते ही भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति विक्रमसिंघे को बधाई दी और कहा कि भारत स्थापित लोकतांत्रिक साधनों के माध्यम से स्थिरता और आर्थिक सुधार के लिए श्रीलंका के लोगों का समर्थन करना जारी रखेगा। श्रीलंका में कड़े विरोध प्रदर्शनों के बाद पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को पद छोड़ना पड़ा था और देश छोड़ कर भागना पड़ा था। लगभग दीवालिया हो चुके श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को देश की अर्थव्यवस्था वापस पटरी पर लाने के लिए बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

आर्थिक संकट की वजह से श्रीलंका में महंगाई बेतहाशा बढ़ चुकी है। लोगों को खाने का सामान नहीं मिल रहा है, जीवन रक्षक दवाओं की किल्लत है और ईंधन के लिए पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं। श्रीलंका को अपने 2.2 करोड़ लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए अगले छह महीनों में करीब 5 अरब डॉलर की जरूरत है। श्रीलंका की सरकार वर्तमान आर्थिक संकट से निपटने के लिए वित्तीय सहायता पाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और देशों के साथ बातचीत कर रही है। संसद में दिए अुपने भाषण में रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को सही करने के लिए दीर्घकालिक समाधान की ओर बढ़ना चाहिए।

टॅग्स :Ranil Wickremesingheभारतनरेंद्र मोदीNarendra ModiGotabaya Rajapaksa
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी