लाइव न्यूज़ :

कुरैशी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगानिस्तान के साथ निरंतर जुड़ाव का आह्वान किया

By भाषा | Updated: September 13, 2021 23:54 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 13 सितंबर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगानिस्तान के साथ निरंतर जुड़ाव का आह्वान किया, जहां अब तालिबान का शासन है। विदेश कार्यालय ने इसकी जानकारी दी ।

विदेश कार्यालय के अनुसार, अफगानिस्तान में मानवीय स्थिति पर डिजिटल माध्यम से जिनेवा में आयोजित उच्च स्तर की मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कुरैशी ने ''आर्थिक और राजनीतिक समर्थन दोनों के मामले में अफगान लोगों के साथ अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का आह्वान किया।''

उन्होंने विकासात्मक साझेदारी को नवीकृत करने, राष्ट्र निर्माण का समर्थन करने और अफगान लोगों की मानवीय जरूरतों को पूरा करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

कुरैशी ने दुनिया को पाकिस्तान द्वारा जारी मानवीय सहायता के कई तरीकों से अवगत कराया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय कर्मचारियों को निकालने और स्थानांतरित करने की सुविधा, राहत सामग्री की डिलीवरी के लिए एक मानवीय गलियारे की स्थापना और हवाई व जमीनी मार्ग के माध्यम से अफगान लोगों की सहायता शामिल है।

बैठक की मेजबानी संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने की, जिसमें ओसीएचए, यूनिसेफ, डब्ल्यूएफपी, यूएनएफपीए, यूनएचएचसीआर और आईसीआरसी सहित विभिन्न संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के प्रमुखों ने शिरकत की। बैठक में स्विट्जरलैंड, कतर, जर्मनी, ब्रिटेन, अमेरिका, तुर्की और फ्रांस सहित विभिन्न देशों के कई मंत्रियों ने भी भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

विश्व अधिक खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल