लाइव न्यूज़ :

फेसबुक प्रतिबंध के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया कंपनियों पर बोला हमला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 5, 2019 11:41 IST

ट्रंप ने शुक्रवार एवं शनिवार को शिकायतों को ट्वीट तथा रिट्वीट कर कहा कि वह “सोशल मीडिया मंचों पर अमेरिकी नागरिकों की सेंसरशिप पर नजर रखेंगे।” इससे पहले ट्रंप कहते रहे हैं कि सोशल मीडिया कंपनियां रूढ़िवादियों के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया रखती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने दक्षिणपंथी हस्तियों पॉल नेहलन, मिलो यानोपोलोस, पॉल जोसेफ वॉटसन और लॉरा लूम के साथ ही जोन्स की साइट इन्फोवॉर्स को भी हटा दिया।प्रतिबंध फेसबुक की मुख्य सेवा और इंस्टाग्राम पर भी लागू होता है व फैन पेज एवं अन्य संबंधित अकाउंट भी इसके दायरे में आएंगे। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेसबुक की ओर से कई चरमपंथी विचारधारा के व्यक्तियों को प्रतिबंधित किए जाने के बाद सोशल मीडिया कंपनियों की यह कहते हुए आलोचना की कि वह “करीब से इस पर नजर बनाए हुए हैं।”

ट्रंप ने शुक्रवार एवं शनिवार को शिकायतों को ट्वीट तथा रिट्वीट कर कहा कि वह “सोशल मीडिया मंचों पर अमेरिकी नागरिकों की सेंसरशिप पर नजर रखेंगे।” इससे पहले ट्रंप कहते रहे हैं कि सोशल मीडिया कंपनियां रूढ़िवादियों के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया रखती हैं।

हालांकि कंपनियों ने हमेशा इसे गलत बता कर खारिज किया है। राष्ट्रपति की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब फेसबुक ने इसी हफ्ते लुई फराखान, एलेक्स जोन्स और अन्य चरमपंथियों पर यह कहते हुए प्रतिबंध लगा दिया था कि इन्होंने “खतरनाक व्यक्तियों” पर लगाई गई उसकी रोक का उल्लंघन किया है।

कंपनी ने दक्षिणपंथी हस्तियों पॉल नेहलन, मिलो यानोपोलोस, पॉल जोसेफ वॉटसन और लॉरा लूम के साथ ही जोन्स की साइट इन्फोवॉर्स को भी हटा दिया। इस साइट के जरिए अक्सर षड्यंत्र के सिद्धांत पोस्ट किए जाते थे। हालिया प्रतिबंध फेसबुक की मुख्य सेवा और इंस्टाग्राम पर भी लागू होता है तथा फैन पेज एवं अन्य संबंधित अकाउंट भी इसके दायरे में आएंगे। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपसोशल मीडियाअमेरिकाफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत