लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से जूझ रहे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, डॉक्टर बोले- रक्त में ऑक्सीजन का स्तर अचानक दो बार गिरा

By भाषा | Updated: October 5, 2020 15:49 IST

ट्रंप के डॉक्टरों ने सेना के अस्पताल द्वारा उठाये गये कदमों पर प्रतिक्रिया में राष्ट्रपति के ऑक्सीजन स्तर में गिरावट की सही-सही समय की जानकारी नहीं दी और यह भी नहीं बताया कि क्या उनके फेफड़ों की जांच में कोई नुकसान होने की बात सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप का उपचार लगातार तीन दिन से सेना के अस्पताल में चल रहा है।नौसेना के कमांडर डॉक्टर सीन कोनले ने स्वीकार किया कि एक दिन पहले वह राष्ट्रपति की सेहत की गंभीरता को कम दिखाने की कोशिश कर रहे थे। ऐसी कोई जानकारी नहीं देना चाहता था जो इलाज के तौर-तरीकों को किसी दूसरी दिशा में ले जाए।

बेथेस्डाः व्हाइट हाउस के एक चिकित्सक ने कहा कि पिछले कुछ दिन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रक्त में ऑक्सीजन का स्तर अचानक दो बार गिर गया था, लेकिन तब से उनकी हालत में लगातार सुधार हुआ है।

कोविड-19 से जूझ रहे ट्रंप की स्थिति को लेकर बनी असमंजस की स्थिति पर नयी जानकारी देते हुए डॉक्टर ने कहा कि उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। ट्रंप का उपचार लगातार तीन दिन से सेना के अस्पताल में चल रहा है। ट्रंप के डॉक्टरों ने सेना के अस्पताल द्वारा उठाये गये कदमों पर प्रतिक्रिया में राष्ट्रपति के ऑक्सीजन स्तर में गिरावट की सही-सही समय की जानकारी नहीं दी और यह भी नहीं बताया कि क्या उनके फेफड़ों की जांच में कोई नुकसान होने की बात सामने आई है।

नौसेना के कमांडर डॉक्टर सीन कोनले ने स्वीकार किया कि एक दिन पहले वह राष्ट्रपति की सेहत की गंभीरता को कम दिखाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं टीम के, राष्ट्रपति के उत्साहजनक रवैये को झलकाने की कोशिश कर रहा था। ऐसी कोई जानकारी नहीं देना चाहता था जो इलाज के तौर-तरीकों को किसी दूसरी दिशा में ले जाए।’’ कोनले ने कहा, ‘‘ऐसा करने में इस तरह की धारणा बनी कि हम कुछ छिपाने की कोशिश कर रहे थे, जो सच नहीं था। कुल मिलाकर सच यह है कि वह अच्छे हैं।’’

कोनले ने कहा कि राष्ट्रपति को शुक्रवार को तेज बुखार था और उनका रक्त ऑक्सीजन का स्तर 94 प्रतिशत के नीचे था। जब डॉक्टर से पूछा गया कि क्या राष्ट्रपति का ऑक्सीजन स्तर 90 प्रतिशत के नीचे चला गया था तो उन्होंने सवाल को टालते हुए कहा, ‘‘इस बारे में हमारे पास यहां कोई जानकारी नहीं है।’’ ट्रंप की मेडिकल टीम ने कहा कि उनके ऑक्सीजन का स्तर इस समय 98 प्रतिशत है। इससे पहले ट्रंप ने शनिवार को सेना के अस्पताल से वीडियो संदेश जारी कर कहा, ‘‘जब मैं यहां आया था, तब इतना अच्छा महसूस नहीं हो रहा था। अब काफी बेहतर लग रहा है। हम सभी बहुत मेहनत कर रहे हैं ताकि मैं वापस आ सकूं। मुझे लौटना ही होगा, क्योंकि हमें फिर से अमेरिका को बहुत आगे ले जाना है।’’

ट्रंप ने ट्विटर पर डाले अपने करीब चार मिनट के वीडियो संदेश में कहा कि चुनाव जीतने और अपना काम पूरा करने के लिए उन्हें लौटना है। राष्ट्रपति ने कहा कि वह वायरस से लड़ रहे हैं और उम्मीद जताई कि वह उसे हरा देंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जो उपचार मिल रहा है, वह किसी चमत्कार से कम नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं यह कहता हूं तो लोग मेरी आलोचना करते हैं, लेकिन कुछ ऐसा हो रहा है जिनके बारे में लगता है कि ये ईश्वर के चमत्कार हैं। मैं इतना कहना चाहता हूं कि मैं अच्छा महसूस करने लगा हूं।’’ ट्रंप ने कहा कि प्रथम महिला मेलानिया की तबियत भी ठीक है। मेलानिया भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और व्हाइट हाउस में ही रह रही हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पवाशिंगटनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात