लाइव न्यूज़ :

पोप ने बेनेडिक्ट के फैसले को पलटा, ‘लातिन मास’ पर फिर लगाया प्रतिबंध

By भाषा | Updated: July 16, 2021 22:38 IST

Open in App

रोम, 16 जुलाई (एपी) पोप फ्रांसिस ने शुक्रवार को ‘ओल्ड लातिन मास’ के प्रसार पर कार्रवाई करते हुए पूर्व पोप बेनेडिक्ट 16वें के फैसले को पलट दिया। परंपरावादी कैथोलिक सदस्यों ने इसकी निंदा करते हुए इसे उनपर और प्राचीन प्रार्थना पद्धति पर हमला करार दिया।

ये प्रतिबंध तात्कालिक रूप से प्रभाव में आ गए हैं।

फ्रांसिस ने ‘लातिन मास’ (लातिन भाषा में प्रार्थना सभा) के आयोजन पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया है। 2007 में बेनेडिक्ट ने इसकी छूट दी थी। पोप ने कहा कि बेनेडिक्ट के सुधार चर्च में विभाजन का स्रोत बन गए थे और कैथोलिक ‘सेकंड वेटिकन काउंसिल’ (1960 में हुई बैठक जिसमें प्रार्थना पद्धति को आधुनिक किया गया था) का विरोध करने के लिए एक औजार के तौर पर इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। फ्रांसिस ने कहा कि उन्हें इसी वजह से कार्रवाई करनी पड़ी।

उन्होंने एक नया कानून जारी किया है जिसमें व्यक्तिगत बिशप को ‘ओल्ड मास’ (प्राचीन तरीके से प्रार्थना करना) के लिए मंजूरी लेनी होगी। नए कानून के तहत बिशप को यह भी निर्धारित करना होगा कि क्या ‘ओल्ड मास’ से जुड़े धर्मावलंबियों का मौजूदा समूह ‘वैटिकन द्वितीय’ को स्वीकार करता है जो प्रार्थना को लातिन भाषा के बजाय मातृ भाषा में करने की इजाजत देता है।

इसके अलावा फ्रांसिस ने कहा कि अब बिशप अपने धर्मप्रदेश में लातिन समर्थित नई प्रार्थना सभाओं को मंजूरी नहीं दे पाएंगे।

लातिन मास सोसाइटी इंग्लैंड एंड वेल्स के प्रमुख जोसेफ शॉ ने कहा कि सारे कानूनी प्रावधानों को बदलना काफी मायूस करने वाला है।

वैटिकन अखबार ‘लो ओसरवैतोर रोमानो’ में प्रकाशन के साथ ही प्रतिबंध तत्काल लागू हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल