लाइव न्यूज़ :

Pope Francis: आंत की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुए पोप फ्रांसिस, कई दिनों से आंतों में सूजन और दर्द के कारण थे परेशान

By भाषा | Updated: June 7, 2023 20:33 IST

इस पर बोलते हुए येल यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन में कोलन एवं रेक्टल सर्जरी के प्रमुख डॉ वाल्टर लोंगो ने कहा है कि ‘‘आंत में रक्त आपूर्ति बाधित होने से शरीर के इस महत्वपूर्ण अंदरूनी अंग को काफी नुकसान पहुंचता है।’’ उन्होंने आगे कहा है कि ‘‘उनके जैसे एक वृद्ध व्यक्ति को सर्जरी की प्रक्रिया से गुजरने में जोखिम है लेकिन यदि उन्होंने यह करा ली तो वह ठीक हो जाएंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देआंत की सर्जरी के लिए पोप फ्रांसिस अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इससे पहले जुलाई 2021 में भी वे आंत की सर्जरी करा चुके हैं। उनके पास सर्जरी के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं था क्योंकि इस साल गर्मियों में वे कई यात्राएं करने वाले हैं।

रोम: पोप फ्रांसिस को आंत की सर्जरी के लिए बुधवार को यहां एक अस्पताल में भर्ती किया गया। वेटिकन ने यह जानकारी दी है। वेटिकन ने कहा कि फ्रांसिस (86) को सर्जरी की प्रक्रिया के लिए सामान्य एनेस्थीसिया दिया जाएगा और वह कई दिन तक रोम के गेमेली अस्पताल में भर्ती रहेंगे। बता दें कि आंत में बार-बार होने वाले संकुचन के उपचार के लिए पोप की लैपरोटोमी सर्जरी की जाएगी। 

पोप के पास सर्जरी के अलावा और कोई विकल्प नहीं था

पोप के 2021 में कराई गई बड़ी आंत की सर्जरी के बाद संभवत: इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों ने कहा कि ‘हर्निया’ का बनना आंत की सर्जरी के बाद पैदा होने वाली एक समस्या है। फ्रांसिस ने दो साल पहले, बड़ी आंत के संकुचन से होने वाली परेशानी से निजात पाने के लिए इसे शरीर से निकलवा दिया था। पोप के पास सर्जरी कराने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा था क्योंकि उन्हें इस साल गर्मियों में कई यात्राएं करनी हैं। 

सर्जरी के प्रमुख ने क्या कहा

येल यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन में कोलन एवं रेक्टल सर्जरी के प्रमुख डॉ वाल्टर लोंगो ने कहा, ‘‘आंत में रक्त आपूर्ति बाधित होने से शरीर के इस महत्वपूर्ण अंदरूनी अंग को काफी नुकसान पहुंचता है।’’ उन्होंने कहा कि फ्रांसिस कुछ हफ्तों के बाद ठीक हो जाएंगे, लेकिन वृद्धावस्था के कारण वह शारीरिक रूप से कमजोर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उनके जैसे एक वृद्ध व्यक्ति को सर्जरी की प्रक्रिया से गुजरने में जोखिम है लेकिन यदि उन्होंने यह करा ली तो वह ठीक हो जाएंगे।’’ 

2021 में भी करवाई थी सर्जरी

उल्लेखनीय है कि जुलाई 2021 में फ्रांसिस को 33 सेंटीमीटर (13) इंच लंबी बड़ी आंत निकलवाने के लिए सर्जरी की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था। वह आंत में जलन और उसके संकुचन की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। फ्रांसिस अपनी कार से पूर्वाह्न 11 बजे वेटिकन से रवाना हुए और करीब 20 मिनट बाद अस्पताल पहुंच गए। जांच कराने के लिए वह मंगलवार को भी अस्पताल गए थे। मार्च के अंत में भी वह अस्पताल में भर्ती हुए थे, जब उन्होंने श्वासनली में सूजन का उपचार कराया था।  

टॅग्स :Pope Francisइटलीडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यसामान्य दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में बालों का झड़ना

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत