लाइव न्यूज़ :

ईरान में जल संकट को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने चलाई गोलियां

By भाषा | Updated: July 19, 2021 12:58 IST

Open in App

दुबई, 19 जुलाई (एपी) दक्षिणपश्चिम ईरान में पानी की कमी को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान ईरान की पुलिस ने रविवार रात को गोलीबारी की। एक वीडियो में इस बात का खुलासा हुआ।

‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स इन ईरान’ की ओर से जारी ‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट न्यूज एजेंसी’ के वीडियो में देखा जा सकता है कि ईरान के अशांत खुजेस्तान प्रांत में प्रदर्शनों के केंद्र रहे सूसनगर्द में गोलियां चल रही हैं। इसमें एक पुलिस अधिकारी पिस्तौल से हवा में गोलियां चलाता दिख रहा है। वहीं दंगा रोधी पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल पर सवार होकर प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चला रहे हैं।

खुजेस्तान में जातीय अरब समुदाय रहता और उनका आरोप है कि ईरान के शिया समुदाय के लोग उनके साथ भेदभाव करते हैं। प्रांत के उप गवर्नर ने रविवार को यह स्वीकार किया कि प्रदर्शनों के दौरान कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने सरकारी समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ को बताया कि शादेगान शहर में दंगाइयों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी।

ईरान की सरकार प्रदर्शनों के दौरान लोगों की मौत का दोष प्रदर्शनकारियों को देती रही है। अरब अलगाववादी खुजेस्तान में लंबे समय से सक्रिय हैं।

जल संकट को लेकर ईरान में पहले भी प्रदर्शन होते रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक यहां गंभीर सूखा पड़ा है और कई हफ्तों से जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। पिछले वर्ष करीब 50 फीसदी कम बारिश हुई जिससे बांधों में बहुत कम पानी बचा है। ईरान में पानी की कमी को लेकर प्रदर्शन ऐसे समय हो रहा है जब यहां कोरोना वायरस के प्रकोप और तेल उद्योग के हजारों कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से पहले से हालात खराब हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब