लाइव न्यूज़ :

चार साल में चार बार चीन जा चुके हैं पीएम नरेंद्र मोदी, शी जिनपिंग के संग अनौपचारिक भेंट की ये है वजह

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 27, 2018 09:49 IST

Modi in China: पिछले चार साल के कार्यकाल में पीएम मोदी का यह चौथा चीन दौरा है। इससे पहले अपने 10 साल के कार्यकाल में मनमोहन सिंह ने तीन बार चीन की यात्रा की थी।

Open in App

बीजिंग, 27 अप्रैलः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार देर रात दो दिवसीय दौरे पर चीन पहुंच गए हैं। इसी के साथ वह सबसे ज्यादा बार चीन दौरे पर जाने वाले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं। पिछले चार साल के कार्यकाल में पीएम मोदी का यह चौथा चीन दौरा है। इससे पहले अपने 10 साल के कार्यकाल में मनमोहन सिंह ने तीन बार चीन की यात्रा की थी। गौरतलब है कि पीएम मोदी की यह अनौपचारिक यात्रा है। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा तो होगी लेकिन किसी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किया जाएगा। पहली बार ऐसा हो रहा है, जब भारत और चीन के किसी नेता की बैठक के बाद कोई ज्वाइंट कॉन्फ्रेंस या मीडिया ब्रीफिंग नहीं होगी। इस दो दिवसीय यात्रा में पीएम मोदी छह बार राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्विटर पर लिखा, 'चीनी राष्ट्रपति शी के साथ पहली अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए वुहान पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दोनों नेता हमारे द्विपक्षीय संबंधों के बढ़ने की रणनीतिक और दीर्घकालीन परिप्रेक्ष्य से समीक्षा करेंगे।' पीएम मोदी ने भी ट्वीट के जरिए शी जिनपिंग के साथ चर्चा के मुद्दों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ेंः- वुहान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कई अहम मुद्दों पर होगी अनौपचारिक चर्चा

पीएम नरेंद्र मोदी का चीन दौराः क्या है खास?

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। यह हुबेई प्रोविंसियल म्यूजियम का करीब एक घंटे तक टूर करेंगे।

- इसके बाद दोनों नेता छह शीर्ष अधिकारियों के साथ ईस्ट लेक गेस्ट हाउस में वार्ता करेंगे। इसके बाद दोनों नेता कुछ देर पैदल चलेंगे।

-  चीन के राष्ट्रपति सेंट्रल वुहान के गेस्ट हाउस में पीएम मोदी को डिनर के लिए आमंत्रित करेंगे।

- शनिवार को दोनों नेता अपने सहयोगियों के साथ नदी किनारे वॉक करेंगे और नौका विहार भी करेंगे।

- इसके बाद चीनी राष्ट्रपति भारत के प्रधानमंत्री के लिए लंच का आयोजन करेंगे।

- सूत्रों के मुताबिक यह अनौपचारिक वार्ता है जिसका उद्देश्य उच्च स्तर पर बातचीत के रास्ते खोलना है।

- पिछले साल डोकलाम में 73 दिनों तक चले तनाव के बाद रिश्ते सामान्य करने के लिए यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। इसके लिए दोनों देश प्रयास कर रहे हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीचीनजी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण