लाइव न्यूज़ :

चीन को अपशब्द कहने पर फिलिपीन के राजनयिक ने माफी मांगी

By भाषा | Updated: May 4, 2021 18:09 IST

Open in App

मनीला, चार मई (एपी) दक्षिण चीन सागर में फिलिपीन के दावे वाले क्षेत्र से बाहर निकलने की मांग करते हुए चीन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले फिलिपीन के विदेश सचिव ने मंगलवार को माफी मांगी। उनकी इस टिप्पणी से फिलिपीन के राष्ट्रपति भी खफा हो गए।

विदेश सचिव तुओद्रो लोसीन जूनियर ने सोमवार को चीन के खिलाफ तब अपशब्द कहे, जब विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि गश्त कर रहे फिलिपीन तटरक्षक बल के पोत को चीन के तटरक्षक बल ने ‘‘बाधित किया, वहां खतरनाक तरीके से पोत का संचालन किया और रेडियो चुनौतियां’’ पेश कीं जिसका मंत्रालय ने विरोध किया है। साथ ही मंत्रालय ने कहा कि उसने 24- 25 अप्रैल को विवादित स्कारबॉरो शोआल में चीन के युद्धाभ्यास का भी विरोध किया है।

लोसीन ने चीन की तुलना ‘‘मूर्ख’’ से की जो ‘‘एक सुंदर व्यक्ति से मित्रता करने के लिए दबाव डाल रहा है।’’

लोसीन ने कहा कि वह केवल अपने चीनी समकक्ष वांग यी से माफी मांग रहे हैं, ताकि उनकी दोस्ती जारी रहे।

लोसीन ने ट्वीट किया, ‘‘अगर वांग यी ट्विटर पर फॉलो कर रहे हैं तो उनकी भावनाएं आहत करने के लिए केवल उनसे माफी मांगता हूं।’’

राष्ट्रपति रोड्रिगो दुअर्तेते ने 2016 में पद ग्रहण करने के बाद से चीन के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए हैं और उन्होंने सोमवार की रात टेलीविजन पर अपने बयान में क्षोभ जताया।

दुअर्तेते ने कहा, ‘‘चीन के साथ हमारा संघर्ष है, सिर्फ इसलिए इसका यह मतलब नहीं है कि हम उसके खिलाफ अशिष्ट टिप्पणी करें और उसका अपमान करें। विगत में सहयोग करने और अब सहायता करने के लिए हमें चीन का धन्यवाद देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल