लाइव न्यूज़ :

रमजान के महीने में पाकिस्तान के लोगों को नहीं मिल रहा आटा, सरकारी दुकानों पर पुलिस की पिटाई का सामना करना पड़ रहा है

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: April 1, 2023 16:43 IST

पाकिस्तान इस समय अपने सबसे खराब आर्थिक संकट से गुजर रहा है। महंगाई दर 30 फीसदी से ज्यादा हो गई है। पाकिस्तान आमतौर पर रमजान के महीने के दौरान राहत पैकेज देता है, लेकिन इस साल नकदी की तंगी से जूझ रही सरकार के पास देने के लिए कुछ नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देरमजान के दौरान पाकिस्तान के लोगों को आटा नहीं मिल रहा हैसरकारी दुकानों पर सब्सिडी वाला गेहूं मिलना मुश्किलगेहूं के लिए कतार में खड़े लोगों की पुलिस पिटाई का सामना करना पड़ रहा है

नई दिल्ली: पाकिस्तान में लोगों को रमजान के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि सस्ते गेहूं के आटे के लिए लंबी-लंबी कतारें लगानी पड़ रही हैं। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार आटे के लिए लंबी-लंबी कतारों में भगदड़ मचने से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई है। 

इसके अलावा  पाकिस्तान में गेहूं के लिए कतार में खड़े लोगों की पुलिस की पिटाई का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस की लाठी से सैकड़ों लोगों को चोटें आई हैं और पहले से ही परेशान लोगों को गेहूं के आटे के बिना अपने घर वापस आना पड़ रहा है। आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान में  सैकड़ों परिवारों को सूखी रोटी और पानी से अपना उपवास तोड़ना पड़ रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार बढ़ती महंगाई ने गेहूं के आटे के संकट को और भी दुखद बना दिया है। समोसा और पकौड़े जैसे साधारण स्नैक्स की कीमत इतनी अधिक है कि गरीब लोगों को ये भी नहीं मिल पा रहा है। सस्ता सरकारी आटा पाने के लिए लोग  दुकानों के बाहर लाइन लगाते हैं फिर भी घंटों के इंतजार के बाद उन्हें वापस खाली हाथ लौटना पड़ता है। सरकारी दुकानों पर सब्सिडी वाला गेहूं मिलना मुश्किल है क्योकि इसे ब्लैक में ऊंची कीमत पर बेचा जा रहा है जिसे अमीर लोगों द्वारा बड़ी मात्रा में खरीदा जाता है।

बता दें कि पाकिस्तान इस समय अपने सबसे खराब आर्थिक संकट से गुजर रहा है। महंगाई दर 30 फीसदी से ज्यादा हो गई है। पाकिस्तान आमतौर पर रमजान के महीने के दौरान राहत पैकेज देता है, लेकिन इस साल नकदी की तंगी से जूझ रही सरकार के पास देने के लिए कुछ नहीं है।

यहां आटा-दाल समेत खाने पीने एवं दैनिक उपयोग चीजों में भारी मात्रा में वृद्धि हुई है, जिससे जनता त्रस्त है।  एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में प्याज की कीमत में 228.28 फीसदी, सिगरेट में 165.88 फीसदी, गेहूं के आटे में 120.66 फीसदी, गैस शुल्क में पहली तिमाही में 108.38 फीसदी और लिप्टन चाय में 94.60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा  पाकिस्तान को जीवन-रक्षक दवाओं की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी रूपये का मूल्य डॉलर के मुकाबले इतना गिर गया है कि देश को जरूरी दवाओं के आयात में भी दिक्कतें आ रही हैं। 

टॅग्स :पाकिस्तानशहबाज शरीफभोजनरमजान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत