लाइव न्यूज़ :

पंजशीर में तालिबान के करीब 600 लड़ाके ढेर, 1000 ने टेके घुटने, खूनी लड़ाई तेज, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 5, 2021 11:46 IST

रेजिस्टेंस फोर्सेस के प्रवक्ता फहीम दास्ती ने ट्विटर पर कहा, "पंजशीर के विभिन्न जिलों में लगभग 600 तालिबान का सफाया कर दिया गया है। 1,000 से अधिक तालिबानियों को पकड़ लिया गया है या उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है।"

Open in App
ठळक मुद्देपंजशीर प्रतिरोध बलों के खिलाफ तालिबान का आक्रमण धीमा हो गया है।अफगान महिलाओं द्वारा राजधानी में निकाला जा रहा विरोध मार्च अचानक से रोक दिया गया।काबुल में पिछले कुछ दिन में दूसरी बार महिलाओं के मार्च की शांतिपूर्ण तरीके से शुरुआत हुई थी।

काबुलः अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर प्रांत पंजशीर में लगभग 600 तालिबान मारे गए हैं। अफगान रेजिस्टेंस फोर्सेस ने दावा किया है।

रेजिस्टेंस फोर्सेस के प्रवक्ता फहीम दास्ती ने ट्विटर पर कहा, "पंजशीर के विभिन्न जिलों में लगभग 600 तालिबान का सफाया कर दिया गया है। 1,000 से अधिक तालिबानियों को पकड़ लिया गया है या उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है।" इस बीच, क्षेत्र में बारूदी सुरंगों की मौजूदगी के कारण पंजशीर प्रतिरोध बलों के खिलाफ तालिबान का आक्रमण धीमा हो गया है।

अल जज़ीरा ने बताया कि तालिबान के एक सूत्र ने कहा कि पंजशीर में लड़ाई जारी है, लेकिन राजधानी बाजारक और प्रांतीय गवर्नर के परिसर की ओर जाने वाली बारूदी सुरंगों की वजह से आगे बढ़ना धीमा हो गया था। स्पुतनिक ने अफगान रेसिस्टेंस बलों के हवाले से यह बात कही।

तालिबान ने काबुल में महिलाओं के प्रदर्शन को रोका

तालिबान के विशेष बलों ने हवा में गोलीबारी की जिससे नये शासकों से समान अधिकारों की मांग कर रहीं अफगान महिलाओं द्वारा राजधानी में निकाला जा रहा विरोध मार्च अचानक से रोक दिया गया। तालिबान लड़ाकों ने पिछले महीने अफगानिस्तान के अधिकतर हिस्से पर कब्जा कर लिया था और उन्होंने 20 साल तक संघर्ष के बाद अमेरिकी बलों की यहां से पूरी तरह वापसी का जश्न मनाया। काबुल में पिछले कुछ दिन में दूसरी बार महिलाओं के मार्च की शांतिपूर्ण तरीके से शुरुआत हुई थी।

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति पैलेस की ओर मार्च करने से पहले अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के बाहर उन अफगान जवानों को श्रद्धांजलि दी जो तालिबान से लड़ते हुए मारे गये। प्रदर्शनकारी मरियम नैबी ने कहा, ‘‘हम यहां अफगानिस्तान में मानवाधिकार हासिल करने आये हैं। मैं अपने वतन से मुहब्बत करती हूं। मैं हमेशा यहीं रहूंगी।’’

जैसे ही प्रदर्शनकारी महिलाएं राष्ट्रपति पैलेस तक पहुंचीं, एक दर्जन तालिबान लड़ाके भीड़ में घुस आए और हवा में गोलीबारी करने लगे जिससे महिलाओं में अफरा-तफरी मच गयी। कबीरी नाम की महिला ने बताया कि तालिबान लड़ाकों ने आंसूगैस के गोले भी छोड़े।

तालिबान ने 1996 से 2001 तक अपने पिछले शासन की तुलना में इस बार अधिक नरम इस्लामी शासन और समावेशी सरकार का वादा किया है। लेकिन अधिकतर अफगानों, खासकर महिलाओं को इस बात का संशय और आशंका है कि पिछले दो दशक में उन्हें जो हक मिले हैं, वे खत्म हो जाएंगे। 

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तानपाकिस्तानTaliban Taliban
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं