लाइव न्यूज़ :

खाली खजाने से पाकिस्तान परेशान, दुबई में बेचेगा संपत्ति, इमरान ने कहा- हर साल अरबों का हो रहा घाटा

By भाषा | Updated: December 5, 2019 20:29 IST

प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि लोक कल्याणकारी परियोजनाओं पर धनराशि के बेहतर इस्तेमाल के लिए महंगी सरकारी संपत्तियों की बिक्री की जाएगी। ‘डॉन’ अखबार के मुताबिक, इस पहल से आए धन का इस्तेमाल शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद्य और आवास से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं पर खर्चे के लिए किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देअरबों रुपये की संपत्ति के बावजूद हर साल संघीय सरकार के संस्थानों को अरबों का घाटा हो रहा है।पाकिस्तान को चीन, सऊदी अरब और यूएई जैसे मित्र देशों से भी वित्तीय सहायता मिलती है। 

आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान ने विदेशी और देशी निवेशकों को लुभाने के लिए दुबई एक्सपो में बिना इस्तेमाल वाली महंगी सरकारी संपत्तियों को बेचने का फैसला किया है।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि लोक कल्याणकारी परियोजनाओं पर धनराशि के बेहतर इस्तेमाल के लिए महंगी सरकारी संपत्तियों की बिक्री की जाएगी। ‘डॉन’ अखबार के मुताबिक, इस पहल से आए धन का इस्तेमाल शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद्य और आवास से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं पर खर्चे के लिए किया जाएगा।

निजीकरण सचिव रिजवान मलिक ने प्रधानमंत्री को बताया, ‘‘दुबई एक्सपो में बिना इस्तेमाल वाली इन सरकारी संपत्तियों के जरिए विदेशी और पाकिस्तानी निवेशकों को इन संपत्तियों को खरीदने के लिए आकर्षित किया जाएगा।’’ खान ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से पूर्व की सरकारों ने घोर लापरवाही की क्योंकि उन्होंने इन महंगी संपत्तियों का कोई इस्तेमाल नहीं किया। अरबों रुपये की संपत्ति के बावजूद हर साल संघीय सरकार के संस्थानों को अरबों का घाटा हो रहा है।’’

खान ने चेताया कि सरकार के मालिकाना हक वाली बिना इस्तेमाल वाली संपत्ति को चिन्हित करने में किसी तरह की अड़चन खड़ा करने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने जुलाई में छह अरब डॉलर के कर्ज को मंजूरी दी थी। पाकिस्तान को चीन, सऊदी अरब और यूएई जैसे मित्र देशों से भी वित्तीय सहायता मिलती है। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानचीनअमेरिकाविश्व आर्थिक मंच
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा