लाइव न्यूज़ :

गिलानी की मृत्यु पर कथित निन्दनीय आचरण को लेकर पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को तलब किया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 21:18 IST

Open in App

पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत के राजनय प्रभारी को अपने विदेश कार्यालय में तलब किया और कश्मीरी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की मौत पर कथित निन्दनीय आचरण को लेकर आपत्ति जताई। लंबी बीमारी के बाद गिलानी (91) की बुधवार रात श्रीनगर स्थित उनके आवास पर मृत्यु हो गई थी। दशकों तक अलगाववादी गतिविधियों से जुड़े रहे पाकिस्तान समर्थक नेता को उनके आवास के निकट दफना दिया गया था। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि गिलानी के शव के संदर्भ में भारतीय सुरक्षाबलों के आचरण को लेकर पाकिस्तान ने भारतीय राजनय प्रभारी के समक्ष कड़ी आपत्ति जताई। इस्लामाबाद का आरोप है कि भारत का आचरण अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों और मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन था। विदेश कार्यालय ने आरोप लगाया कि इस आचरण पर विरोध करनेवाले कश्मीरियों के खिलाफ भारतीय सुरक्षाबलों ने अत्यधिक बल प्रयोग किया। इसने कहा, ‘‘भारतीय राजनय प्रभारी से जोर देकर कहा गया कि भारत ऐसा कोई काम न करे जिससे क्षेत्रीय शांति को और खतरा हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीनगर से कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत का विस्तार, अब इस रूट पर दौड़ेगी ट्रेन

भारतजम्मू में बंद हुआ ’दरबार’, अब श्रीनगर में 4 मई को खुलेगा

भारतजम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

भारतसामान में सैटेलाइट फ़ोन मिलने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर 2 अमेरिकी हिरासत में लिए गए

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत