लाइव न्यूज़ :

गिलानी के निधन पर पाकिस्तान ने मनाया शोक

By भाषा | Updated: September 2, 2021 12:27 IST

Open in App

पाकिस्तान ने कश्मीरी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के निधन पर बृहस्पतिवार को एक दिन का शोक मनाया। गिलानी (91) का लंबी बीमारी के बाद श्रीनगर में उनके आवास पर बुधवार रात को निधन हो गया। जम्मू कश्मीर में तीन से अधिक दशकों तक अलगाववादी मुहिम का नेतृत्व करने वाले पाकिस्तान समर्थक नेता को उनके आवास के समीप एक मस्जिद में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि गिलानी के निधन के बारे में जानकार उन्हें ‘‘बहुत दुख’’ हुआ। खान ने कहा, ‘‘पाकिस्तान का ध्वज आधा झुका रहेगा और हम एक दिन का आधिकारिक शोक मनाएंगे।’’ राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने पिछले साल गिलानी को पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘‘निशान-ए-पाकिस्तान’ से सम्मानित किया था। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, सूचना मंत्री फवाद चौधरी और सूचना राज्यमंत्री फारुख हबीब ने भी गिलानी के निधन पर शोक जताया। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता आसिम इफ्तिखार अहमद ने ट्वीट किया कि मुल्क ‘‘न्याय तथा आजादी के लिए गिलानी के ताउम्र किए गए संघर्ष को सलाम करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतलंदन किड्स प्रीस्कूल बनतालाब, जम्मू में विस्तार, आधुनिक प्रीस्कूल और EYFS पाठ्यक्रम के साथ नई पहल

भारतश्रीनगर से कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत का विस्तार, अब इस रूट पर दौड़ेगी ट्रेन

भारतजम्मू में बंद हुआ ’दरबार’, अब श्रीनगर में 4 मई को खुलेगा

भारतजम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत