लाइव न्यूज़ :

कुलभूषण जाधव मामला: इस्लामाबाद में मां और पत्नी मिले जाधव, बीच में खड़ी की शीशे की दीवार

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 25, 2017 18:09 IST

पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नौसेना के पूर्व कमांडर कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी से इस्लामाबाद में मुलाकात हो गई।

Open in App

पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नौसेना के पूर्व कमांडर कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी से इस्लामाबाद में मुलाकात हो गई। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में उन्हें जाधव से मिलाया गया। दरअसल, जाधव की मां और पत्नी कॉमर्शियल फ्लाइट से सोमवार दोपहर इस्लामाबाद पहुंची थीं। इसके बाद उन्हें सीधे पाक स्थित भारतीय उच्चायोग ले जाया गया। यहां कुछ देर रुकने के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ले जाया गया, जहां उनकी जाधव से मुलाकात करवाई गई। 

मुलाकात के समय केवल जाधव की मां और पत्नी ही मौजूद थीं। वहीं, इस दौरान पाक में भारतीय उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को इस मुलाकात से दूर रखा गया है। यह मुलाकात करीब आधे घंटे से ज्यादा चली है।

मुलाकात के समय जाधव को कांच की दीवार के पीछे रखा गया। साथ ही फोन के माध्यम से बातचीत करवाई गई है। मुलाकात खत्म होने के बाद जाधव की मां और पत्नी पाक के विदेश मंत्रालय से बाहर निकल आई हैं। बताया जा रहा है कि वे सोमवार को ही इस्लामाबाद से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी

जाधव से मुलाकात करने के लिए उनकी मां और पत्नी पाकिस्तान विदेश मंत्रालय पहुंच चुकी हैं। इस दौरान उनके साथ पाकिस्तान में भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर जेपी सिंह भी मौजूद हैं।  यह मुलाकात आधे घंटे तक चलेगी। 

इससे पहल जब जाधव की मां और पत्नी इस्लामाबाद पहुंची तो पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के रास्ते को पूरी तरह से सील कर पूरे ट्रैफिक को रोक दिया गया। वहीं प्रशासन की ओर से रास्ते में पाकिस्तान रेंजर्स, एंटी टेरोरिज्म स्क्वैड तैनात किए गए। इसके अलावा छत के ऊपर शार्प शूटरों को तैनात किया गया। 

पाकिस्तान हाई कमीशन ने पिछले बुधवार को भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी को इस्लामाबाद जाने के लिए वीजा दे दिया था। इससे पहले पाक ने नई दिल्ली में अपने उच्चायोग को निर्देश दिया था कि जाधव की पत्नी और मां को वीजा जारी किया जाए। उसने जाधव के परिवार को इजाजत दी थी कि वह 25 दिसंबर को इस्लामाबाद में उनसे मुलाकात कर सकता है। 

क्यों पाक जेल में बंद है कुलभूषण

गौरतलब है कि भारतीय नागरिक जाधव को जासूसी और आतंकवाद के मामले में इस साल अप्रैल में पाकिस्तान की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। इसके बाद भारत ने मई में अंतरराष्ट्रीय अदालत का दरवाजा खटखटाया गया था। अंतरराष्ट्रीय अदालत ने जाधव की फांसी की तामील पर रोक लगा दी।

पाक ने दावा किया था कि उसके सुरक्षाकर्मियों ने बलूचिस्तान से जाधव उर्फ हुसैन मुबारक पटेल को गिरफ्तार किया और वह ईरान से पाक सीमा में दाखिल हुआ था, जबकि भारत का कहना है कि जाधव का ईरान से अपहरण किया गया और वह वहां कारोबारी मकसद से गए थे। जाधव नौसेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

टॅग्स :कुलभूषण जाधवपाकिस्तानपाकिस्तान उच्चायोगमोदी सरकारपाकिस्तानी जेलविश्व समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला