लाइव न्यूज़ :

Pakistan Election 2024: अमेरिका ने खोल दी पोल, 8 फरवरी को पाकिस्तान चुनाव में जमकर धांधली, किया उजागर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2024 15:08 IST

Pakistan Election 2024: ‘चुनावों के बाद पाकिस्तान: पाकिस्तान में लोकतंत्र के भविष्य की जांच और अमेरिका-पाकिस्तान संबंध’ विषय पर सुनवाई कर रही है। लू वही राजनयिक है जिनकी अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत असद मजीद को कथित चेतावनी, इस्लामाबाद में दूत द्वारा भेजे गए एक ‘साइफर’ (गुप्त राजनयिक संदेश) का विषय थी।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार को हटाने की अमेरिकी साजिश का आरोप लगाने के लिए किया था। गोपनीय दस्तावेज के दुरुपयोग के आरोप में मुकदमा चल रहा है।संघ और शांतिपूर्ण सभा की स्वतंत्रता पर अनुचित प्रतिबंधों को रेखांकित किया गया था।

Pakistan Election 2024: अमेरिका ने पाकिस्तान में आठ फरवरी को हुए आम चुनावों में अनियमितताओं को उजागर करते हुए नकदी संकट से जूझ रहे इस देश के लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत करने तथा आतंकवादी खतरों का मुकाबला करने के लिए सहयोग करने की अमेरिकी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू बुधवार को संसदीय समिति के समक्ष बयान दर्ज कराएंगे, जो ‘चुनावों के बाद पाकिस्तान: पाकिस्तान में लोकतंत्र के भविष्य की जांच और अमेरिका-पाकिस्तान संबंध’ विषय पर सुनवाई कर रही है। लू वही राजनयिक है जिनकी अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत असद मजीद को कथित चेतावनी, इस्लामाबाद में दूत द्वारा भेजे गए एक ‘साइफर’ (गुप्त राजनयिक संदेश) का विषय थी।

उसी राजनयिक संचार का इस्तेमाल बाद में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने 2022 में उनकी सरकार को हटाने की अमेरिकी साजिश का आरोप लगाने के लिए किया था। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक पर उसी गोपनीय दस्तावेज के दुरुपयोग के आरोप में मुकदमा चल रहा है।

मंगलवार को अपलोड की गई लिखित गवाही में, लू ने दोनों देशों से संबंधित कई मुद्दे उठाए और पाकिस्तान में अमेरिकी नीति के बारे में आगे की रूपरेखा रखी। उन्होंने उल्लेख किया कि विदेश विभाग ने पिछले महीने पाकिस्तान में आम चुनाव के एक दिन बाद एक स्पष्ट बयान जारी किया था, जिसमें अभिव्यक्ति, संघ और शांतिपूर्ण सभा की स्वतंत्रता पर अनुचित प्रतिबंधों को रेखांकित किया गया था।

उन्होंने कहा कि विदेश विभाग ने चुनावी हिंसा और मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता पर प्रतिबंधों के साथ-साथ मीडिया कर्मियों पर हमलों और इंटरनेट और दूरसंचार सेवाओं तक पहुंच पर प्रतिबंधों की निंदा की। उन्होंने कहा, “हम विशेष रूप से चुनाव से पहले के हफ्तों में हुई चुनावी दुर्व्यवहार और हिंसा की घटनाओं के बारे में चिंतित थे।”

टॅग्स :पाकिस्तान चुनावअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत